Move to Jagran APP

15 जनवरी से पहले करें बूथ कमेटियों का गठन : सिंह

भारतीय जनता पार्टी की अति आवश्यक बैठक रविवार को खूंटी जिला कार्यालय में जिला महामंत्री विनोद नाग की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से जिला प्रभारी सत्यनारायण सिंह उपस्थित थे।

By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Dec 2020 06:48 PM (IST)Updated: Sun, 20 Dec 2020 06:48 PM (IST)
15 जनवरी से पहले करें बूथ कमेटियों का गठन : सिंह
15 जनवरी से पहले करें बूथ कमेटियों का गठन : सिंह

खूंटी : भारतीय जनता पार्टी की अति आवश्यक बैठक रविवार को खूंटी जिला कार्यालय में जिला महामंत्री विनोद नाग की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से जिला प्रभारी सत्यनारायण सिंह उपस्थित थे।

loksabha election banner

बैठक से पूर्व सर्वप्रथम दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए खूंटी जिला प्रभारी सत्य नारायण सिंह ने पार्टी के संगठन पर जोर देते हुए सभी बूथों को मजबूत करने पर बल दिया। उन्होंने आगामी 15 जनवरी से पहले सभी मंडल अध्यक्षों को बूथ कमेटी का निर्माण एवं विस्तार करने का निर्देश दिया। साथ ही सभी मंडल अध्यक्षों को संगठन का महत्व समझाते हुए हर मंडल से दो वरिष्ठ व्यक्तियों को मंडल प्रभारी बनाने का निर्देश भी दिया। उन्होंने कहा कि मंडल कार्यसमिति की बैठक प्रत्येक माह में एक बार और जिला कार्यसमिति की बैठक दो महीने में एक बार अवश्य की जाए। उन्होंने जिला सोशल मीडिया प्रभारी रूपेश जायसवाल को निर्देश दिया कि सभी मंडलों में सोशल मीडिया प्रभारी मनोनीत किए जाएं। बैठक में मुख्य रूप से जिला महामंत्री शशांक शेखर राय, जिला उपाध्यक्ष कैलाश राम व संजय साहू, जिला कोषाध्यक्ष लव चौधरी, वरिष्ठ कार्यकर्ता कृष्णानंद तिवारी, खूंटी नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश जायसवाल, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मदन मोहन गोप, मुरहू मंडल अध्यक्ष रामबिहारी लाल, कर्रा मंडल अध्यक्ष बाल किशुन महतो, तोरपा मंडल अध्यक्ष पुरेंद्र मांझी, रनिया मंडल अध्यक्ष निखिल कंडुलना, गोविदपुर मंडल अध्यक्ष रामध्यान सिंह, अड़की मंडल अध्यक्ष मोती पातर एवं वरिष्ठ महिला कार्यकर्ता गंदौरी गुड़िया उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.