मारोडोना एफसी मेसरा ने सिल्ली स्पोर्ट्स एकेडमी को हराया
राहे : राहे प्रखंड के काटाबेड़ा मैदान दोकाद में शहीद स्मृति फुटबॉल टूर्नामेंट में मारोडोना एफसी मेसरा
By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Dec 2018 12:47 AM (IST)Updated: Mon, 10 Dec 2018 12:47 AM (IST)
राहे : राहे प्रखंड के काटाबेड़ा मैदान दोकाद में शहीद स्मृति फुटबॉल टूर्नामेंट में मारोडोना एफसी मेसरा ने सिल्ली स्पोर्ट्स एकेडमी को हरा कर खिताब पर कब्जा किया। पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने फाइनल मैच का उद्घाटन किया। सुदेश महतो ने कहा कि संसाधन के अभाव में भी गाव से खिलाड़ी अपनी प्रतिभा को निखारने का काम कर रहे है जो बधाई के पात्र हैं। आने वाले समय मे काटाबेड़ा मैदान को विकसित किया जाएगा। विजेता टीम को नगद एक लाख रुपये राहे जिप सदस्य रजिया खातून के द्वारा दिया गया। मौके पर जिला उपाध्यक्ष अमजद अली प्रखंड अध्यक्ष रंगबहादुर महतो, कमला यादव, गदाधर महतो सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। संचालन अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दिनेश महतो ने किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें