Move to Jagran APP

पीएम का सपना देश को आत्मनिर्भर बनाने का है : कड़िया मुंडा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना देश को आत्मनिर्भर बनाने का है। इसी उद्देश्य से कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और जनता को प्रेरित करने के लिए सेवा सप्ताह मनाने का निर्णय लिया गया है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Sep 2020 06:46 PM (IST)Updated: Fri, 18 Sep 2020 06:46 PM (IST)
पीएम का सपना देश को आत्मनिर्भर बनाने का है : कड़िया मुंडा
पीएम का सपना देश को आत्मनिर्भर बनाने का है : कड़िया मुंडा

खूंटी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना देश को आत्मनिर्भर बनाने का है। इसी उद्देश्य से कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और जनता को प्रेरित करने के लिए सेवा सप्ताह मनाने का निर्णय लिया गया है। यह बात पूर्व सांसद पद्मभूषण कड़िया मुंडा ने कही। वे गत गुरुवार को पिपराटोली स्थित वृद्धा आश्रम में जिला सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार की अगुवाई में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

loksabha election banner

इससे पूर्व उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के चित्र पर रोली व चंदन का तिलक लगाकर उन्हें यशस्वी होने के साथ-साथ दीर्घायु का आशीर्वाद दिया। इसके बाद उन्होंने आश्रम के वृद्धजनों के बीच केंद्रीय जनजातीय विकास मंत्री अर्जुन मुंडा द्वारा प्रदत्त कंबल एवं मिठाई का वितरण किया। कड़िया मुंडा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि सेवाभाव वाली रही है। कार्यकर्ता उनके विचारों को आत्मसात करते हुए सेवा सप्ताह के माध्यम से समाज के बीच रख रहे हैं। ऐसी सोच को विस्तृत करना ही चाहिए। उन्होंने कोरोना जांच के संबंध में कहा कि सही तरीके से जांच न होने के कारण लोगों में कोरोना जांच के प्रति अविश्वसनीयता बढ़ी है। सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार ने कहा कि नरेंद्र मोदी ऐसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री हैं जिनके नेतृत्व में देश की पहचान और सुरक्षा वैश्विक पटल पर बहुत आगे बढ़ी है। उन्होंने बताया कि उलिहातू में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर खूंटी जिले में सेवा सप्ताह की शुरुआत की थी। पूरे हफ्ते अलग-अलग इलाकों में भाजपा कार्यकर्ता सेवा सप्ताह को लेकर गरीबों, असहायों और जरूरतमंदों के बीच जाएंगे और उनके बीच दैनिक उपयोगी सामग्री का वितरण करेंगे। मौके पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष मदिराय मुंडा, पूर्व उपाध्यक्ष मदनमोहन मिश्रा, सुभाष हलधर, आनंद कुमार, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता मुनिनाथ मिश्रा, सुदामा मिश्रा, प्रदीप साहू, विनय जायसवाल, युवा मोर्चा जिला सहप्रभारी सिद्धार्थ गुप्ता, विजय घोष, सौरभ महतो, सहयोग विलेज की संगीता कुमारी व अश्विनी कुमार मिश्र आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.