Move to Jagran APP

खूंटी जिले में नौ स्थानों में होगी धान की खरीदारी

जिले में इस वर्ष कुल नौ स्थानों में धान की खरीदारी की जाएगी। इसके लिए सभी छह प्रखंड मुख्यालय में एक-एक धान अधिप्राप्ति केंद्र के अलावा तोरपा कर्रा और अड़की में एक-एक अतिरिक्त अधिप्राप्ति केंद्र बनाया गया है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 29 Nov 2020 07:01 PM (IST)Updated: Sun, 29 Nov 2020 07:01 PM (IST)
खूंटी जिले में नौ स्थानों में होगी धान की खरीदारी
खूंटी जिले में नौ स्थानों में होगी धान की खरीदारी

खूंटी : जिले में इस वर्ष कुल नौ स्थानों में धान की खरीदारी की जाएगी। इसके लिए सभी छह प्रखंड मुख्यालय में एक-एक धान अधिप्राप्ति केंद्र के अलावा तोरपा, कर्रा और अड़की में एक-एक अतिरिक्त अधिप्राप्ति केंद्र बनाया गया है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी कनक ने बताया कि धान क्रय केंद्रों पर दिसंबर माह के पहले सप्ताह से खरीदारी प्रारंभ होगी। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से व्यापक तैयारी किया गया है। इस वर्ष धान का समर्थन मूल्य साधारण धान के लिए 18.68 और ए वन धान के लिए 18.88 रूपये रखा गया है। धान क्रय केंद्र वैसे स्थानों में बनाया गया जहां धान रखने के लिए गोदाम की व्यवस्था है। केंद्रों में धान वजन करने वाला मशीन के अलावा धान की आ‌र्द्रता व अन्य गुणवत्ता मापने के लिए मशीन उपलब्ध रहेगा। पिछले दिनों मौसम खराब रहने के कारण फिलहाल धान में नमी अधिक है। ऐसे में किसानों को धान की कीमत कम मिलने की संभावना है। धूप खिलने के बाद धान जब पूरी तरह से सूख जाएगा और उसमें नमी नहीं रहेगा तो किसानों को धान की पूरी कीमत मिलेगी।

loksabha election banner

---

कैसे होगी धान की खरीदारी

धान क्रय केंद्रों पर निबंधित किसान ही धान बेच सकते हैं। जिला में पहले से कुल 3500 निबंधन किसान हैं। इसके साथ ही नए किसानों के निबंधन का कार्य जारी है। इस वर्ष अबतक कुल 158 नए किसानों का निबंधन किया गया है। धानक्रय केंद्र पर भी किसानों का निबंधन किया जाएगा। इसके लिए किसानों को जमीन संबंधी कागजात, आधार नंबर, बैंक पासबुक नंबर और मोबाइल नंबर देना होगा। धान की आधी कीमत तत्काल और आधी बाद में किसान के बैंक खाता में जमा कराया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.