Move to Jagran APP

बाइक में स्कार्पियो ने मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल

खूंटी जिले के रनिया-सोदे मुख्य पथ पर चुरदाग स्कूल के पास सोमवार को स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Jan 2022 08:08 PM (IST)Updated: Mon, 24 Jan 2022 08:08 PM (IST)
बाइक में स्कार्पियो ने मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल
बाइक में स्कार्पियो ने मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल

संवाद सूत्र, रनिया (खूंटी) : खूंटी जिले के रनिया-सोदे मुख्य पथ पर चुरदाग स्कूल के पास सोमवार को स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं, दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान सिमडेगा जिले के बानो थाना क्षेत्र के पाडो गांव के रहने वाले 22 वर्षीय अजय सुरीन के रूप में की गई है। वहीं, घायलों में विनय सूरीन और गुलाब सुरीन शामिल हैं। घायल भी सिमडेगा जिले के बानो थाना क्षेत्र के पाडो गांव के रहने वाले हैं। मृतक अजय सुरीन के सिर, पैर, छाती सहित शरीर के विभिन्न भागों में गंभीर चोट लगी थी। तीनों युवक एक बाइक पर सवार होकर रनिया से अपने घर पाडो लौट रहे थे। इसी बीच राउरकेला से रांची की ओर जा रहे स्कार्पियो ने तीनों बाइक सवार को अपने चपेट में ले लिया। टक्कर मारने के बाद चालक स्कार्पियो लेकर भागने में सफल रहा। घटना के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता सह बीस सूत्री सदस्य जिब्राइल मियां ने सभी घायलों को 108 एंबुलेंस बुलाकर अस्पताल भेजने का प्रयास किया। लेकिन, समय पर 108 एंबुलेंस नहीं मिलने के कारण पिकअप वैन से घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रनिया पहुंचाया गया। यहां शुरुआती इलाज के बाद गंभीर रूप से घायल विनय सुरीन और गुलाब सुरीन को रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने के बाद टक्कर मारकर भाग रहे वाहन को पुलिस ने जब्त कर लिया।

loksabha election banner

----

घटना के एक घंटे बाद पहुंची एंबुलेंस

खूंटी जिले के रनिया प्रखंड में 108 एंबुलेंस की सुविधा नहीं रहने के कारण सड़क दुर्घटना व अन्य जरूरत के समय लोगों को परेशानी होती है। सोमवार को घटी सड़क दुर्घटना के बाद भी लोग चाह कर भी घायलों की समय पर मदद नहीं कर सके। सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की गंभीर स्थिति को देखते हुए लोगों ने एंबुलेंस की मांग की। रनिया में एंबुलेंस की सुविधा नहीं रहने के कारण जरूरत के समय यहां तोरपा व सिमडेगा जिले के बानो से भी एंबुलेंस आती है। सोमवार को दुर्घटना के बाद लोगों ने 108 नंबर पर संपर्क किया। इसके बाद सिमडेगा जिला के बानो से एक घंटे के बाद एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची। तबतक काफी देर हो चुकी थी और गंभीर रूप से घायल अजय सूरीन दम तोड़ चुका था। घटना की जानकारी स्वजनों को पुलिस से मिलते ही स्वजन रनिया थाना पहुंचे। मृतक अजय के शव का मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को जब्त कर थाना ले गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.