Move to Jagran APP

ओडिशा से गांजा सप्लाई करने वाले के साथ एक गिरफ्तार, 15 किलो गांजा बरामद

ओडिशा से अवैध रूप से गांजा लाकर बेचने वाले एक व्यक्ति समेत दो लोगों को तोरपा पुलिस ने 15 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 06 Mar 2021 07:54 PM (IST)Updated: Sat, 06 Mar 2021 07:54 PM (IST)
ओडिशा से गांजा सप्लाई करने वाले के साथ एक गिरफ्तार, 15 किलो गांजा बरामद
ओडिशा से गांजा सप्लाई करने वाले के साथ एक गिरफ्तार, 15 किलो गांजा बरामद

तोरपा : ओडिशा से अवैध रूप से गांजा लाकर बेचने वाले एक व्यक्ति समेत दो लोगों को तोरपा पुलिस ने 15 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति ओडिशा के कोरापुट जिले के लोमतापुट थाना क्षेत्र का दौनागुड़ा का रहने वाला मिलोन पुजारी है। इसके साथ पकड़ाया युवक रनिया थाना क्षेत्र के कोटांगेर का रहने वाला प्रभात समीर सुरीन है। पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति रनिया की तरफ से बिक्री के लिए गांजा लेकर तोरपा एनएचपीसी मैदान आया हुआ है। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने तोरपा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओमप्रकाश तिवारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया। छापामारी टीम जब एनएचपीसी मैदान पहुंची, तो देखा कि एक व्यक्ति पेड़ के नीचे बैग के साथ खड़ा है, जो पुलिस बल को देखते ही बैग लेकर पेड़ से पूरब दिशा की ओर भागने लगा। पुलिस बल ने करीब सौ मीटर तक पीछा कर उस व्यक्ति को पकड़ लिया। पकड़ाए व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम प्रभात समीर सुरीन बताया गया। उसके पास से बैग में रखा करीब पांच किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। उसके बाद पकड़ाए व्यक्ति प्रभात समीर सुरीन ने बताया कि बरामद गांजा उसका साथी मिलोन पुजारी जो ओडिशा के कोरापुट जिला के रहने वाला है, करीब दो सप्ताह पहले पैक किया हुआ 15 किलोग्राम गांजा लाकर दिया था। उसी में से पांच किलोग्राम गांजा लेकर बेचने आए थे। बाकी दस किलोग्राम गांजा रनिया चौक स्थित किराए के मकान में रखा हुआ है। इसके बाद उसकी निशानदेही पर रनिया चौक स्थित प्रभात समीर सुरीन किराए के मकान से दस किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। देर रात मिलोन पुजारी को भी तोरपा से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के पास से तीन मोबाइल फोन भी जब्त किया है।

loksabha election banner

--------

छापामारी टीम में शामिल थे ये पदाधिकारी

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, तोरपा ओमप्रकाश तिवारी, तोरपा के पुलिस निरीक्षक दिग्विजय सिंह, तोरपा थाना प्रभारी अरविद कुमार, रनिया थाना प्रभारी रौशन कुमार सिंह, तोरपा थाना के अकबर अहमद खां, रनिया थाना के जितेंद्र यादव, सचेंद्र कुमार, बुलु भगत, राजेंद्र लोहरा समेत सशस्त्र बल के जवान


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.