देरी मुर्गी व बकरी से मिलेगी आजीविका को नई दिशा
स्वयंसेवी संस्था प्रदान एवं अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सामूहिक प्रयास से तोरपा प्रखंड की कई पंचायतों के गरीब एवं जरूरतमंदों परिवारों को एकीकृत मुर्गी व बकरी पालन का सहयोग किया जा रहा है।
By JagranEdited By: Published: Wed, 26 Aug 2020 06:56 PM (IST)Updated: Wed, 26 Aug 2020 06:56 PM (IST)
तोरपा : स्वयंसेवी संस्था प्रदान एवं अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सामूहिक प्रयास से तोरपा प्रखंड की कई पंचायतों के गरीब एवं जरूरतमंदों परिवारों को एकीकृत मुर्गी व बकरी पालन का सहयोग किया जा रहा है। इसके तहत प्रखंड में लगभग तीन हजार लोगों को जोड़ा जा चुका है। वहीं बुधवार को मुर्गी व बकरी के रख-रखाव तथा टीकाकरण के लिए कृमिकरण किया गया। इस दौरान 18 सौ परिवारों के बीच लगभग 3200 मुर्गी व बकरी का कृमिकरण करते हुए लीवर टॉनिक दिया गया। इससे पॉक्स तथा रानीखेत जैसी खतरनाक बीमारी से बकरी एवं मुर्गी को बचाया जा सकेगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें