किसान विरोधी तीनों कानून के खिलाफ पांच नवंबर को देशव्यापी चक्का जाम
पांच नवंबर को किसान विरोधी तीनों कानूनों के खिलाफ अखिल भारतीय किसान समन्वय संघर्ष समिति आंदोलन करेगी।
By JagranEdited By: Published: Tue, 03 Nov 2020 08:06 PM (IST)Updated: Tue, 03 Nov 2020 08:06 PM (IST)
मुरी : पांच नवंबर को किसान विरोधी तीनों कानूनों के खिलाफ अखिल भारतीय किसान समन्वय संघर्ष समिति के आव्हान पर देशव्यापी चक्का जाम का निर्णय लिया गया है। व्यापक पैमाने पर किसान सड़क एवं रेल चक्का जाम कार्यक्रम में शामिल होंगे। 27 नवंबर को झारखंड राजभवन के समक्ष किसान मार्च आयोजित किया जाएगा। कृषि कानून वापस होने तक आंदोलन जारी रहेगा। इसकी जानकारी समिति के सुफल महतो ने दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें