लापुंग में मां की प्रतिमा स्थापित
लापुंग प्रखंड मुख्यालय समेत सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति ककरिया दौलेचा दानीके में पट खोल दिए गए।
By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Oct 2020 08:04 PM (IST)Updated: Sat, 24 Oct 2020 05:09 AM (IST)
संवाद सूत्र, लापुंग : लापुंग प्रखंड मुख्यालय समेत सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति ककरिया, दौलेचा, दानीकेरा में मां के पट खोल दिए गए। दूर्गा पूजा कमेटी के द्वारा गाइडलाइन का पालन करते हुए पूजा कराया गया। ककरिया में पूजारी सुनील पाठक, सुरेश देवघरीया, मिथिलेश पाढही ने पूजा विधि विधान से कराया। मौके पर समिति के अध्यक्ष सुनील पाठक, गंगाधर साहू, ब्रज बिहारी साहू, सुभाष साहू सहित कई सदस्य उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें