Move to Jagran APP

देश की संपत्ति को बेच रही मोदी सरकार : कालीचरण

केंद्र में बैठी भाजपा की सरकार से जनता काफी परेशान है। पूरे देश में पेट्रोल डीजल गैस सिलेंडर के अलावा बढ़ती हुई महंगाई जनता की कमर तोड़ रही है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 03 Mar 2021 10:36 PM (IST)Updated: Wed, 03 Mar 2021 10:36 PM (IST)
देश की संपत्ति को बेच रही मोदी सरकार : कालीचरण
देश की संपत्ति को बेच रही मोदी सरकार : कालीचरण

कर्रा : केंद्र में बैठी भाजपा की सरकार से जनता काफी परेशान है। पूरे देश में पेट्रोल, डीजल, गैस सिलेंडर के अलावा बढ़ती हुई महंगाई जनता की कमर तोड़ रही है। देश के किसान भाई-बहन अपनी मांगों को लेकर पिछले कई महीनों से आंदोलन कर रहे हैं। लेकिन, भाजपा सरकार किसानों की मांग को अनदेखी कर पूंजीपतियों का साथ दे रही है। देश को सींच कर कांग्रेस की सरकार ने पिछले 70 सालों में जनता को विकास की राह दिखाई थी। उसे भाजपा की सरकार डुबाने में लगी हुई है। कांग्रेस के कार्यकाल में अर्जित देश की संपत्ति को मोदी सरकार बेचने का काम कर रही है। ये बातें कांग्रेस के पूर्व विधायक कालीचरण मुंडा ने कहीं। वे बुधवार को लोधमा बाजार मैदान में कांग्रेस पार्टी ओबीसी प्रकोष्ठ का कार्यकर्ता मिलन समारोह सह कार्यकर्ता नामांकन समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। खूंटी जिला ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष सोनू इमरान की अध्यक्षता में हुए समारोह में उन्होंने कहा कि झारखंड प्रदेश में जल, जंगल, जमीन और अस्तित्व की लड़ाई पर कांग्रेस पार्टी जनता के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही है। कांग्रेस ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष साहू ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं को जोड़ने पर बल देते हुए कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ है। इसमें पार्टी व देश का भविष्य छिपा हुआ है। उन्होंने पार्टी को मजबूत करने के लिए जिला के सभी प्रखंडों में ओबीसी मोर्चा का विस्तार एक महीने के अंदर करने का निर्देश दिया। कार्यक्रम को ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता परवेज आलम, खूंटी जिला कांग्रेस के अध्यक्ष रामकृष्ण चौधरी, पीटर मुंडू ने भी संबोधित किया। मौके पर भाजपा समेत विभिन्न दलों के दर्जनों कार्यकर्ता व समर्थकों ने कांग्रेस पार्टी का दामन थाम कर भविष्य की राजनीति में आगे चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन तमाड़ विधानसभा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष नितेश पांडेय एवं खूंटी जिला अल्पसंख्यक अध्यक्ष कैसर खान ने संयुक्त रूप से किया। धन्यवाद ज्ञापन जिला महासचिव दिलीप केसरी ने दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रदीप कुमार देवघरिया, प्रमुख रॉयल बाखला, शिब्लु खान, सुनील तिग्गा, आरकम हुसैन, भोला खान, मोतीलाल, अफरोज खान, सोहेल, संजय साहू, कलाम खान, आरिफ खान, सुशील, बंटी, दिनेश महतो, सरफराज नवाज के अलावे बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.