Move to Jagran APP

Jharkhand Election Result 2019: पार्टी प्रत्‍याशी की जीत का जश्‍न मनाएं या शिकस्‍त खाए भाई का गम

Jharkhand Election Result 2019. झारखंड सरकार में मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा यह समझ नहीं पा रहे हैं कि वह खुशी मनाएं या गम। पार्टी प्रत्याशी ने जीत हासिल की है और भाई को मिली हार।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Thu, 23 May 2019 12:50 PM (IST)Updated: Thu, 23 May 2019 05:58 PM (IST)
Jharkhand Election Result 2019: पार्टी प्रत्‍याशी की जीत का जश्‍न मनाएं या शिकस्‍त खाए भाई का गम
Jharkhand Election Result 2019: पार्टी प्रत्‍याशी की जीत का जश्‍न मनाएं या शिकस्‍त खाए भाई का गम
खूंटी, जेएनएन। Jharkhand Election Result 2019 - झारखंड सरकार में मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा यह समझ नहीं पा रहे हैं कि वह खुशी मनाएं या गम। दरअसल 2019 के लोकसभा चुनाव परिणाम में खूंटी संसदीय क्षेत्र से उनकी पार्टी के प्रत्याशी और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा को विजय मिली है। दूसरी ओर उनके भाई और कांग्रेस प्रत्याशी कालीचरण मुंडा चुनाव हार गए हैं।
इस तरह से उनकी पार्टी का प्रत्याशी जीत गया है और भाई कालीचरण मुंडा चुनाव हार गए हैं। खूंटी लोकसभा क्षेत्र में मुख्य मुकाबला मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा और कांग्रेस के कालीचरण मुंडा के बीच था। मतगणना के अनुसार भाजपा के अर्जुन मुंडा को 381045 वोट मिले हैं। दूसरी ओर उनके प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के कालीचरण मुंडा को 378970 वोट मिले हैं। इस तरह अर्जुन मुंडा को 2075 वोट की विजय बढ़त प्राप्त हुई है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.