Move to Jagran APP

पलायन से पूर्व श्रम विभाग के पोर्टल पर कराएं निबंधन

जासं खूंटी सुरक्षित

By JagranEdited By: Published: Sat, 30 Jul 2022 06:38 PM (IST)Updated: Sat, 30 Jul 2022 06:38 PM (IST)
पलायन से पूर्व श्रम विभाग के पोर्टल पर कराएं निबंधन
पलायन से पूर्व श्रम विभाग के पोर्टल पर कराएं निबंधन

पलायन से पूर्व श्रम विभाग के पोर्टल पर कराएं निबंधन

loksabha election banner

जासं, खूंटी : सुरक्षित पलायन व मानव तस्करी के विषय पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेलवादाग में शनिवार को प्रखंड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। सिंदुआर टोला ग्रामोदय विकास विद्यालय और ब्रिटिश एशियन ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यशाला का उद्घाटन श्रम अधीक्षक लक्ष्मी कुमारी ने किया। मौके पर अपने संबोधन में श्रम अधीक्षक ने सुरक्षित और असुरक्षित पलायन के बारे में जानकारी देते हुए उनके बीच के अंतर को बताया। उन्होंने कहा कि पलायन करने से पहले श्रम विभाग झारखंड सरकार के पोर्टल में अपना निबंधन कराना चाहिए। निबंधन कराकर काम के लिए पलायन करने वाले श्रमिकों का पूरा डाटा सरकार के पास उपलब्ध होता है। ऐसे में श्रमिकों के साथ होने वाली किसी प्रकार की अप्रिय दुर्घटनाओं पर सरकार की तरफ से उसे मुआवजा भी मिलता है। एएचटीयू थाना खूंटी के अवर निरीक्षक अजय कुमार शर्मा और रमजान उल हक ने मानव तस्करी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। संस्था के सचिव राजेन कुमार ने विषय वस्तु पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पलायन को सुरक्षित करना है और मानव तस्करी को रोकना है। इसके अतिरिक्त पीएलवी लक्ष्मी कुमारी सहित अन्य लोगों ने भी कार्यशाला में अपने-अपने विचार व्यक्त किए। इस एक दिवसीय कार्यशाला में 10 गांवों की लगभग 70-80 महिलाओं ने भाग लिया। कार्यशाला को सफल बनाने में संस्था के रेणु देवी और सुरेखा कुमारी ने उल्लेखनीय सहयोग किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.