Move to Jagran APP

राष्ट्रपति के विरुद्ध कांग्रेस सांसद की टिप्पणी के विरोध में भाजपा का धरना-प्रदर्शन

जासं खूंटी देश

By JagranEdited By: Published: Thu, 28 Jul 2022 07:53 PM (IST)Updated: Thu, 28 Jul 2022 07:53 PM (IST)
राष्ट्रपति के विरुद्ध कांग्रेस सांसद की टिप्पणी के विरोध में भाजपा का धरना-प्रदर्शन
राष्ट्रपति के विरुद्ध कांग्रेस सांसद की टिप्पणी के विरोध में भाजपा का धरना-प्रदर्शन

राष्ट्रपति के विरुद्ध कांग्रेस सांसद की टिप्पणी के विरोध में भाजपा का धरना-प्रदर्शन

loksabha election banner

जासं, खूंटी : देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति चुनी गई द्रौपदी मुर्मु के विरुद्ध कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी द्वारा की गई टिप्पणी के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को समाहरणालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित धरना-प्रदर्शन में शामिल भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस पार्टी व कांग्रेस के शीर्ष नेताओं सोनिया गांधी, राहुल गांधी, और सांसद अधीर रंजन चौधरी के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की गई। धरना-प्रदर्शन में विशेष रूप से शामिल भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक प्रतिनिधि काशीनाथ महतो ने कहा कि पहली बार देश में निर्वाचित आदिवासी महिला राष्ट्रपति को कांग्रेस पचा नहीं पा रही है। यही कारण है कि कांग्रेस के एक सांसद ने राष्ट्रपति के विरुद्ध ओछी टिप्पणी कर अपनी और अपने पार्टी की घटिया मानसिकता को दर्शाया है। इससे कांग्रेस की आदिवासी, महिला, दलित व गरीब विरोधी चेहरा भी उजागर हुआ है। उन्होंने कहा कि देश के प्रथम नागरिक राष्ट्रपति के विरुद्ध ऐसी निम्न स्तर की टिप्पणी को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने इसके लिए कांग्रेस पार्टी व कांग्रेस अध्यक्षा से देश से माफी मांगने की बात कही। जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता ने कहा कि देश में सर्वाधिक वर्षों तक शासन करने वाली कांग्रेस पार्टी इतने नीचे स्तर तक गिर सकती है यह कल्पना भी नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि देश के प्रथम नागरिक के विरुद्ध निम्नस्तर की टिप्पणी कर कांग्रेस ने अपने घटिया संस्कार का उदाहरण पेश किया है। देश की प्रथम आदिवासी महिला राष्ट्रपति के विरुद्ध ऐसी ओछी टिप्पणी को यह देश कभी भी बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने इसके लिए कांग्रेस नेताओं को सार्वजनिक तौर पर देश से माफी मांगने की बात कही। इसके अतिरिक्त जिला उपाध्यक्ष संजय साहू, महामंत्री विनोद नाग, संतोष जायसवाल सहित अन्य वक्ताओं ने भी राष्ट्रपति के विरुद्ध घटिया टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेताओं को जमकर लताड़ा। धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख छोटराय मुंडा, जिला कोषाध्यक्ष लव चौधरी, कृष्णानंद तिवारी, नगर भाजपा अध्यक्ष सुरेश जायसवाल, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष योगेंद्र नायक, अनूप साहू, जनार्दन मिश्रा, लीलू पहान, मदन मोहन मिश्रा, प्रियांक भगत, कंचन सिंह, रंदाय नाग, विकास चौधरी, विजय स्वांसी सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.