Move to Jagran APP

पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही महिलाएं

जासं खूंटी मुरहू

By JagranEdited By: Published: Sun, 03 Jul 2022 08:19 PM (IST)Updated: Sun, 03 Jul 2022 08:19 PM (IST)
पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही महिलाएं
पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही महिलाएं

पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही महिलाएं

loksabha election banner

जासं, खूंटी : मुरहू प्रखंड के ग्राम कुंजला स्थित शैलेश्वरी भवन में रविवार को प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत हुई। उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष और विधायक प्रतिनिधि काशीनाथ महतो ने दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर उन्होंने महिला सशक्तीकरण की चर्चा करते हुए कहा कि आज की नारी सामाजिक परिवेश में जिस तरह पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर प्रगति की ओर अग्रसर हो रही है, वह अनुकरणीय और सराहनीय है। उन्होंने कहा कि आज राजनीति, टेक्नोलाजी, सुरक्षा हर क्षेत्र में महिलाएं आगे बढ़ रही हैं। अब तो ऐसी कोई जगह नहीं है, जहां आज की नारी अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं करा रही है। भाजपा के महामंत्री विनोद नाग ने कहा कि जो छात्राएं यहां प्रशिक्षण ले रही हैं, उन्हें मन लगाकर और कड़ी मेहनत से जानकारी प्राप्त करनी है। उन्होंने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। तोरपा प्रखंड के उप प्रमुख संतोष कुमार कर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कौशल विकास योजना की सराहना की। निदेशक उमेश कुमार महतो ने तकनीकी प्रशिक्षण देने की बात कही। उन्होंने कहा कि छात्राओं को मैकेनिकल ट्रेनिंग, कंप्यूटर, आईटी, स्किल डेवलपमेंट, सोलर कनेक्टिविटी आदि की ट्रेनिंग दी जाएगी। मौके पर भाजपा के मीडिया प्रभारी रूपेश जायसवाल, भाजयुमो मीडिया प्रभारी चंदन महतो, सचिन कुमार, कुंजला मुखिया सावित्री तीडू, पंचायत समिति सदस्य सावित्री देवी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.