हूल दिवस पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने दी संथाल विद्रोह के बलिदानियों को श्रद्धांजलि
जासं खूंटी झामुमो
हूल दिवस पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने दी संथाल विद्रोह के बलिदानियों को श्रद्धांजलि
जासं, खूंटी : झामुमो खूंटी जिला समिति के तत्वावधान में गुरुवार को हूल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जुबैर अहमद की अध्यक्षता में शहर के लोबिन बगान में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में संथाल विद्रोह के बलिदानियों की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय सदस्य मकसूद अंसारी, जिला उपाध्यक्ष मगन मंजीत तिड़ू, कोषाध्यक्ष भोलानाथ लाल, जिला संगठन सचिव मोजिर अंसारी, अर्जुन मुंडा, डाक्टर हेमंत तोपनो, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष स्नेहलता कंडुलना, जिला संगठन सह सचिव ऊषा धान, विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सुशील पाहन, जिला सदस्य डेविड हमसोय, शंकर सिंह मुंडा, महेंद्र सिंह मुंडा, अलोक रितेश डुंगडुंग, सनिका बोदरा, सलन ओड़ेया, जिला परिषद सदस्य नेलानी देमता सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।