समाजसेवी चमर सिंह राम का आकस्मिक निधन, शोक की लहर
गर पंचायत अंतर्गत दतिया निवासी 70 वर्षीय समाजसेवी चमर सिंह राम का रविवार को सदर अस्पताल में आकस्मिक निधन हो गया। जानकारी के अनुसार विगत कुछ दिनों से वह बीमार थे।
संसू, खूंटी : नगर पंचायत अंतर्गत दतिया निवासी 70 वर्षीय समाजसेवी चमर सिंह राम का रविवार को सदर अस्पताल में आकस्मिक निधन हो गया। जानकारी के अनुसार विगत कुछ दिनों से वह बीमार थे।
रविवार को पूर्वाह्न अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उनका ऑसीजन लेवल ऊपर नीचे होने लगा। इसपर स्वजन तुरंत उन्हें सदर अस्पताल ले गए। बताया गया कि सदर अस्पताल में कोरोना जाच कराई गई। इसमें उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई। खून की कमी होने के कारण अस्पताल में उन्हें खून चढ़ाने की व्यवस्था की जा रही थी कि इसी दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। चमन सिंह राम सामाजिक कायरें में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाते थे। साथ ही प्रतिवर्ष छठ महापर्व के दौरान छठ व्रतियों के बीच निश्शुल्क गेहूं का वितरण किया करते थे। उनके आकस्मिक निधन पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा, नगर पंचायत अध्यक्ष अर्जुन पाहन, उपाध्यक्ष राखी कश्यप, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष काशीनाथ महतो, ओमप्रकाश कश्यप, डाक्टर बीआर महतो, ज्योतिष भगत, वार्ड पार्षद अनूप साहू, भाजपा नगर अध्यक्ष सुरेश जायसवाल, लव चौधरी, कृष्णानंद तिवारी, आदित्य प्रसाद गुप्ता सहित अन्य लोगों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।
दूसरी ओर दतिया के ही घनश्याम राम महतो नामक 50 वर्षीय व्यक्ति की भी एक दिन पूर्व आकस्मिक निधन हो गया था। पिछले कुछ दिनों से बीमारी से पीड़ित घनश्याम राम कोरोना की जाच न कराकर अपने किसी रिश्तेदार से इलाज करा रहा था। बताया गया कि अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। सास लेने में परेशानी होने लगी और देखते ही देखते उसने दम तोड़ दिया। एक दिन के अंतराल में गाव के दो प्रमुख लोगों की आकस्मिक निधन से गाव में मातम का माहौल व्याप्त हो गया है।