अर्जुन मुंडा ने किया प्रखंड सासद प्रतिनिधियों का मनोनयन
जतजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री और खूंटी के सासद अर्जुन मुंडा ने छह प्रखंडों के लिए प्रखंड सासद प्रतिनिधियों का मनोनयन किया है।
खूंटी : जतजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री और खूंटी के सासद अर्जुन मुंडा ने छह प्रखंडों के लिए प्रखंड सासद प्रतिनिधियों का मनोनयन किया है। बताया गया कि छोटेराय मुंडा को खूंटी का प्रखंड सासद प्रतिनिधि बनाया गया है। इसी प्रकार महेश प्रसाद चौधरी को मुरहू, घुरन महतो को कर्रा, अनूप कुमार साहू को अड़की, नारायण साहू को रनिया और शिवराज बड़ाईक को बानो का प्रखंड सासद प्रतिनिधि बनाया गया है। बताया गया कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचलित सभी विकास योजनाओं की निगरानी, अनुश्रवण और लंबित विकास योजनाओं के शीघ्र निष्पादन के लिए तथा प्रखंडस्तरीय सभी सरकारी बैठकों में सासद प्रतिनिधि के रूप में भाग लेने के लिए प्रखंड प्रतिनिधि अधिकृत होंगे। प्रखंड प्रतिनिधियों के मनोनयन पर जिला सासद प्रतिनिधि मनोज कुमार ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी है।