नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान
जिला पुलिस गत एक नवंबर से जिला के सभी थाना क्षेत्रों में नशे के खिलाफ विशेष अभियान चला रही है। इसी क्रम में गुरुवार को खूंटी थाना क्षेत्र के जिलिंगा गाव में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की।
By JagranEdited By: Published: Thu, 05 Nov 2020 10:31 PM (IST)Updated: Thu, 05 Nov 2020 10:31 PM (IST)
खूंटी : जिला पुलिस गत एक नवंबर से जिला के सभी थाना क्षेत्रों में नशे के खिलाफ विशेष अभियान चला रही है। इसी क्रम में गुरुवार को खूंटी थाना क्षेत्र के जिलिंगा गाव में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। गुप्त सूचना के आधार पर खूंटी थाना प्रभारी जयदीप टोप्पो के नेतृत्व में खूंटी थाना की पुलिस जिलिंगा गाव के जंगली क्षेत्र में संचालित अवैध देसी शराब की भट्ठी को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान वहा पर कई प्लास्टिक ड्रम में रखे 1000 किलो महुआ जावा को पुलिस ने नष्ट कर दिया। पुलिस कार्रवाई की भनक लगते ही इस अवैध कारोबार में शामिल लोग भागने में सफल रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें