जिले में नशा के खिलाफ चलाया जा रहा विशेष अभियान
विगत एक नवंबर से जिला में नशे के खिलाफ पुलिस का विशेष अभियान जारी है। इस दौरान जिले में कुल 5 मामले दर्ज किए गए हैं तथा 3 गिरफ्तारिया की गई है।
By JagranEdited By: Published: Wed, 04 Nov 2020 09:49 PM (IST)Updated: Wed, 04 Nov 2020 09:49 PM (IST)
खूंटी : विगत एक नवंबर से जिला में नशे के खिलाफ पुलिस का विशेष अभियान जारी है। इस दौरान जिले में कुल 5 मामले दर्ज किए गए हैं तथा 3 गिरफ्तारिया की गई है। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बुधवार शाम एक विज्ञप्ति में दी। उन्होंने बताया कि जिन आरोपितों की गिरफ्तारी हुई है उनमें कर्रा थाना क्षेत्र में अजय धान, मुरहू थाना में अमित सोए तथा सायको थाना में लिटा हस्सा शामिल हैं। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान पुलिस ने बुधवार तक 183 लीटर देसी महुआ शराब सहित विदेशी शराब के 18 क्वार्टर और 10 बोतल बीयर बरामद की है। साथ ही 50 किलो जावा महुआ को नष्ट किया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें