गांवों के जंगलों में घूम रहे हाथी, लोग दहशत में
कर्रा प्रखंड अंतर्गत कोने लोटा कूदा सागोर बनसटोली वन टोली से सटे जंगलों में पिछले 4 दिनों से हाथियों का झुंड घूम रहा है। इससे लोग दहशत में हैं।
कर्रा : कर्रा प्रखंड अंतर्गत कोने, लोटा, कूदा, सागोर, बनसटोली, वन टोली से सटे जंगलों में पिछले 4 दिनों से हाथियों का झुंड घूम रहा है। इससे लोग दहशत में हैं। गाव वाले सभी काम छोड़ हाथियों को अपने क्षेत्र से बाहर निकालने के लिए लगे हुए हैं। जानकारी मिलने के बाद सासद प्रतिनिधि मनोज गुप्ता पहुंचे। वे लोगों से मिले और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि हाथियों का झुंड गांवों के जंगलों में घूम-घूमकर फसलों को बर्बाद कर रह है। इससे लोग दहशत में हैं। ग्रामीणों का डर है कि कहीं हाथियों का दल गांवों में न घुस जाए और घरों को नुकसान न पहुंचाए। सासद प्रतिनिधि ने मौके पर उपस्थित पूर्व पंचायत मुखिया रश्मि लकड़ा को गाव वालों की सहायता के लिए पटाखे दिए। मौके पर दिलीप सिन्हा, विष्णु प्रसाद सोनी, महादेव लोहरा, राजेश सिंह, बृजेश कुमार के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे।