जिले में मिले 56 संक्रमित, 42 हुए स्वस्थ
जिले में बुधवार को 56 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। वहीं दूसरी ओर 42 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए। बुधवार को उन्हें छुट्टी दे दी गई।
By JagranEdited By: Published: Wed, 23 Sep 2020 09:49 PM (IST)Updated: Thu, 24 Sep 2020 05:15 AM (IST)
खूंटी : जिले में बुधवार को 56 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। वहीं, दूसरी ओर 42 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए। बुधवार को उन्हें छुट्टी दे दी गई। इन्हें मिलाकर जिले में अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1289 हो गई है। वहीं, स्वस्थ होने वाले संक्रमितों की संख्या भी हजार का आकड़ा पार कर चुकी है। अब तक 1063 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में 223 सक्रिय मरीज हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है। यह जानकारी सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि बुधवार को मिले 56 संक्रमितों में खूंटी नगर पंचायत के 19, कर्रा के 31, मुरहू के तीन, तोरपा के दो एवं अड़की प्रखंड का एक संक्रमित शामिल है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें