कोरोना पॉजिटिव मिलने पर कर्रा अंचल कार्यालय को किया सील
गत बुधवार की रात अंचल कार्यालय के कर्मी को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर गुरुवार सुबह प्रखंड सह अंचल कार्यालय कर्रा को सील कर पूरी तरह से सैनिटाइज किया गया।
By JagranEdited By: Published: Thu, 06 Aug 2020 10:47 PM (IST)Updated: Fri, 07 Aug 2020 06:18 AM (IST)
कर्रा : गत बुधवार की रात अंचल कार्यालय के कर्मी को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर गुरुवार सुबह प्रखंड सह अंचल कार्यालय, कर्रा को सील कर पूरी तरह से सैनिटाइज किया गया। कोरोना को ले प्रखंड सह अंचल कार्यालय सहित अन्य विभागों के कर्मियों के साथ-साथ आम जनता भी शारीरिक दूरी का पालन कर रही है। साथ ही लोग पूरी गंभीरता के साथ मास्क का इस्तेमाल कर रहे हैं। सीएचसी कर्रा में प्रखंड सह अंचल कार्यालय सहित अन्य विभागों के कर्मियों समेत 77 लोगों का सैंपल कोरोना जांच के लिए लिया गया है। वहीं गुरुवार को पुलिस ने थाना चौक पर चेकिग अभियान चलाकर राहगीरों का मास्क चेक किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें