खूंटी में वज्रपात से दो किशोरों की मौत, एक महिला झुलसी
खूंटी थाना क्षेत्र अंतर्गत डंडोल गाव में रविवार की शाम बारिश के दौरान हुए वज्रपात से दो किशोरों की मौत हो गई। दोनों की उम्र 14 वर्ष बताई जा रही है। वहीं एक 38 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
खूंटी : खूंटी थाना क्षेत्र अंतर्गत डंडोल गाव में रविवार की शाम बारिश के दौरान हुए वज्रपात से दो किशोरों की मौत हो गई। दोनों की उम्र 14 वर्ष बताई जा रही है। वहीं, एक 38 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बुधनी देवी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार रविवार की शाम लगभग 5 बजे बारिश हो रही थी। इस दौरान गाव के सुमरन मुंडा, खुदिया उराव तथा बुधनी देवी अपने-अपने घरों में थे। तीनों के कच्चे मकान पास ही हैं। इसी दौरान उनके मकान के सामने बने एक चबूतरे में बिजली गिरी। इसकी चपेट में आकर वे तीनों गंभीर रूप से झुलस गए। वज्रपात की सूचना मिलते ही ग्रामीण एकत्र हो गए और झुलसे सुमरन मुंडा तथा खुदिया उराव को एक वाहन से सदर अस्पताल भेजा। यहां चिकित्सकों ने दोनों को किशोरों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल महिला का इलाज चल रहा है।