Move to Jagran APP

तोरपा के शिव मंदिरों में उमड़ा भक्तों का सैलाब

महाशिवरात्रि के अवसर पर शुक्रवार को शिव मंदिरों में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। यहां भक्तों ने जलाभिषेक कर भोलेबाबा के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Feb 2020 07:09 PM (IST)Updated: Fri, 21 Feb 2020 07:09 PM (IST)
तोरपा के शिव मंदिरों में उमड़ा भक्तों का सैलाब
तोरपा के शिव मंदिरों में उमड़ा भक्तों का सैलाब

तोरपा : महाशिवरात्रि के अवसर पर शुक्रवार को शिव मंदिरों में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। यहां भक्तों ने जलाभिषेक कर भोलेबाबा के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया।

loksabha election banner

तोरपा व आसपास के क्षेत्रों में कई शिव मंदिरों में भक्तों ने जलाभिषेक किया। वहीं पतरायुर के नागेश्वरधाम में स्वयंभू शिवलिग के दर्शन पाने के लिए भक्त लालायित हो रहे थे। भक्तों ने सुबह से ही हर हर महादेव के जयघोष करते हुए अपनी बारी आने का इंतजार कर जलाभिषेक किया। हर वर्ष की भांति पतरायुर के शिव मंदिर में महिलाएं व पुरुष श्रद्धापूर्वक लंबी कतार में लगे रहे और हर्षोल्लास के साथ जलाभिषेक करते रहे। इस पावन मौके पर में 24 घंटे के अखंड हरि कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है जिसका समापन शनिवार को किया जाएगा। अखंड हरिकीर्तन को सफल बनाने में अखिल भारतीय रौतिया समाज विकास परिषद के इन्द्र सिंह, राजेन्द्र सिंह, बलभद्र सिंह, रामलखन सिंह, देवेन्द्र सिंह, उपेन्द्र सिंह, जयकुमार सिंह, मनोज सिंह सहित कई लोगों का सहयोग रहा। वहीं मुख्य चौक स्थित शिव मंदिर में रूद्राभिषेक का आयोजन किया गया। महाशिवरात्रि के मौके पर पुरोहित अनिल मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.