दूसरे दिन भी हुई गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल
खूंटी जिले में गणतंत्रत दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। जिला प्रशासन की ओर से 71वें गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी जोरों से चल रही है। गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह कचहरी मैदान में आयोजित
जागरण संवाददाता, खूंटी : जिले में गणतंत्रत दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। जिला प्रशासन की ओर से 71वें गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी जोरों से चल रही है। गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह कचहरी मैदान में आयोजित किया जाएगा। समारोह को लेकर बुधवार से परेड की रिहर्सल शुरू की गई। दूसरे दिन गुरुवार को भी विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं, एनसीसी कैडेट्स, सीआरपीएफ 94 बटालियन, जिला पुलिस बल व एसआइआरबी बल के जवानों ने रिहर्सल की।
अंतिम फुल ड्रेस रिहर्सल शुक्रवार को की जाएगी। गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर मैदान का समतलीकरण और साफ-सफाई का कार्य नगर पंचायत द्वारा किया जा रहा है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर कचहरी मैदान में बड़ी संख्या लोग राष्ट्रीय पर्व को बनाने के लिए जुटते हैं। कार्यक्रम में जिला प्रशासन द्वारा आकर्षक झांकियों का प्रदर्शन भी किया जाएगा।