बुरे कर्मो को छोड़ अच्छे कर्मो को अपनाएं
प्रभु यीशु को अपने दिल में बसाने और उनका स्वागत करने के लिए मन एवं दिल शुद्ध रहना चाहिए। यह बात जबलपुर से आए फादर जॉय रोड्रिक्स ने कही।
खूंटी : प्रभु यीशु को अपने दिल में बसाने और उनका स्वागत करने के लिए मन एवं दिल शुद्ध रहना चाहिए। यह बात जबलपुर से आए फादर जॉय रोड्रिक्स ने कही। वे रविवार को आरसी चर्च में आयोजित क्रिसमस को ले की जा रही आध्यात्मिक तैयारी के अवसर पर मसीही समुदाय को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि ईश्वर पवित्र है, उसका बेटा पवित्र है, उसे अपने जीवन में जगह देने के लिए अपनी आत्मा को शुद्ध व पवित्र बनाना आवश्यक है। क्रिसमस पर्व की महत्ता तब बढ़ेगी जब लोग अपने बुरे कर्मों को त्याग कर अच्छे कर्मों को अपनाएंगे। उन्होंने कहा कि ईश्वर ने पंच तत्व से सृष्टि का निर्माण किया है। सब एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। मानव की सही मर्यादा तब संभव है जब हर एक का आदर हो और उसकी रक्षा हो। सही रूप में प्रभु यीशु का स्वागत तभी होगा जब हम सृष्टि का आदर व बचाव करेंगे। मौके पर फा. एलियस कंडुलना, फा. हीरालाल, फा. फ्रांसिस, फा. बिशु प्रबंधक एवं फा. बिशु आदि उपस्थित थे।