एक ही दिन में बनाए गए छह बोरी बांध
जल संचयन को लेकर मंगलवार को एक ही दिन में 350 महिला-पुरुषों ने श्रमदान किया। इस दौरान मुरहू प्रखंड के बुरूहातु में दो कुबाटोली में एक सुरूंदा में एक और लुपंगडीह में
खूंटी : जल संचयन को लेकर मंगलवार को एक ही दिन में 350 महिला-पुरुषों ने श्रमदान किया। इस दौरान मुरहू प्रखंड के बुरूहातु में दो, कुबाटोली में एक, सुरूंदा में एक और लुपंगडीह में दो बोरी बांध का निर्माण पूरा हो सका। इससे 60 एकड़ से ज्यादा खेतों का पटवन होगा। गर्मी के दिनों में ग्रामीणों के नहाने-धोने और मवेशियों को पीने का पानी मिलेगा। बोरीबांध बनाकर ग्रामीण काफी खुश हैं।
बताते चलें कि सेवा वेलफेयर सोसाईटी ने जल संचयन को लेकर जनशक्ति से जलशक्ति अभियान प्रारंभ किया है। सोसाइटी द्वारा अब तक जिले के विभिन्न गांवों में 30 से ज्यादा बोरी बांधों का निर्माण कराया जा चुका है। इसके लिए खाली बोरियां रोड कंस्ट्रक्शन कम्पनी वाईएफसी और वीकेएस, सिरील हंस, रवि कुमार समेत अन्य लोगों द्वारा सीमेंट की खाली बोरियां उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसके साथ ही सेवा वेलफेयर सोसाइटी के निखिल कुमार, देवा हस्सा, सेवा टीम के सिद्धार्थ गुप्ता हर बोरी बांध के निर्माण में अपना श्रमदान करते हैं। ग्रामीणों के साथ श्रमदान कर उनका उत्साहवर्द्धन करते हैं।
----
इन्होंने बोरी बांध के निर्माण में दिया योगदान
ग्राम प्रधान दाउद मुंडा, लोरसिंह मुंडा, सोमा बोदरा, टिपरू पुर्ती, मोंगला बोदरा, मसीह मुंडू, नोएल मुंडू, प्रभूसहाय मुंडू, जोहन मुंडू, सावना मुंडू, मंगल मुंडू समेत ग्रामसभा के सभी सदस्य। कुबाटोली में बोरीबांध निर्माण में ग्रामप्रधान रूसु मुंडा, पाहन प्रकाश पुर्ती, प्रेमरंजन पुर्ती, नमजन पुर्ती, नोएल पुर्ती, सुदर्शन पुर्ती, प्रभूसहाय पुर्ती, इसहाक पुर्ती, सिरील पुर्ती, सुलेमान पुर्ती, दाउद पुर्ती, पीयूस पुर्ती समेत संपुर्ण ग्रामसभा के महिला-पुरूष सदस्यों ने श्रमदान किया। लुपूंगडीह गांव में बोरीबांध बनाने में मुखिया जोन नाग, गब्रियल नाग, अनिस नाग, अलबेन नाग, अलबन नाग, फ्रांसिस नाग, सोमा नाग, दुगन नाग, जोहन नाग समेत संपूर्ण ग्रामसभा ने अपना योगदान दिया।