Move to Jagran APP

लगभग चार करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं नीलकंठ

नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान भाजपा प्रत्याशी नीलकंठ सिंह मुंडा ने जो शपथ पत्र दाखिल किया है उसके अनुसार उनके और उनकी पत्नी के पास लगभग चार करोड़ की चल-अचल संप

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Nov 2019 10:17 PM (IST)Updated: Tue, 19 Nov 2019 06:24 AM (IST)
लगभग चार करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं नीलकंठ
लगभग चार करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं नीलकंठ

खूंटी : नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान भाजपा प्रत्याशी नीलकंठ सिंह मुंडा ने जो शपथ पत्र दाखिल किया है, उसके अनुसार उनके और उनकी पत्नी के पास लगभग चार करोड़ की चल-अचल संपत्ति है। शपथ पत्र में उन्होंने अपनी और पत्नी की कुल संपत्ति तीन करोड़ 63 लाख 85 हजार दो सौ 53 रुपये बताई है।

loksabha election banner

चुनाव आयोग को दिए शपथ पत्र में उन्होंने अपनी कुल संपत्ति दो करोड़ सैंतालीस लाख रुपये दर्शायी है। वहीं उनकी पत्नी सविता देवी की कुल संपत्ति 7802770 रुपये दर्शायी है। इसके अलावा पत्नी के नाम एक पेट्रोल पंप भी है, जिसकी अनुमानित कीमत एक करोड़ 28 लाख 95 हजार 428 रुपये बतायी गई है। नीलकंठ के पास नकद 125000, जबकि उनकी पत्नी के पास तीन लाख रुपये नकद है। विभिन्न बैंकों में नीलकंठ सिंह मुंडा के एक करोड़ 14 लाख 95 हजार 630 रुपये जमा हैं। उन्होंने अपनी आय का साधन कृषि बताया है। वहीं पत्नी की आय का स्त्रोत व्यवसाय और कृषि बताया है। महुवाटोली में 15 डिसमिल और नौ डिसमिल के दो प्लॉट हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 32 लाख 50 हजार रुपये है। हुटार में 35 डिसमिल और 10 डिसमिल के दो अलग-अलग प्लॉट हैं, जिनकी अनुमानित कीमत एक लाख 12 हजार 770 रुपये बतायी है।

नीलकंठ सिंह मुंडा ने अपने ऊपर 125200 रुपये लोन तथा पत्नी के ऊपर विभिन बैंकों में 8582409 रुपये का लोन दिखाया है। शपथ पत्र में उन्होंने पत्नी के नाम खूंटी के लोबिन बगान में आठ हजार वर्ग ़फीट में मकान होने की जानकारी भी दी है। ब्योरे में उन्होंने अपने पास विरासत में मिली 4.65 एकड़ कृषि भूमि का जिक्र भी किया है। इसका अनुमानित बा•ार मूल्य 10 लाख 70 हजार बताया है। नीलकंठ सिंह मुंडा के पास तीन गाड़ियां मार्शल, तबेरा एवं इनोवा क्रिस्टा है। इसकी कीमत 2371499 है। इसके अलावा मुंडा के पास 90 ग्राम सोने के जेवरात हैं, जिनका अनुमानित बाजार मूल्य 340200 है। वहीं पत्नी के पास 330 ग्राम सोने के जेवरात हैं, जिसकी कीमत 1145340 है। एक लाख रुपये मूल्य का एक रिवाल्वर भी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.