प्रखंडों में चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान
खूंटी स्वीप कार्यक्रम के तहत शनिवार को जिलांतर्गत तोरपा कर्रा और अड़की सहित अन्य प्रखंडों में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान ग्रामीणों को चुनाव में जागरूक मतदाता सम्बंधित आवश्यक
जागरण संवाददाता, खूंटी : स्वीप कार्यक्रम के तहत शनिवार को जिलांतर्गत तोरपा, कर्रा और अड़की सहित अन्य प्रखंडों में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया।
इस दौरान ग्रामीणों को चुनाव में जागरूक मतदाता सम्बंधित आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई गई। साथ ही जो ग्रामीण जानकारी के अभाव के कारणवश चुनाव में हिस्सा नही ले पाते हैं, उन्हें चुनाव सम्बन्धित मुख्य बिदुओं पर पूर्ण रूप से शिक्षित किया गया।
इस दौरान मतदाताओं को अपने मत का दान करने के लिए और चुनाव में अपनी भागादारी सुनिश्चित करने हेतु प्रेरित किया गया। मौके पर ग्रामीणों के बीच जागरूकता पम्पलेट का वितरण कर मतदान के महत्व को साझा किया गया। इसके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र जहाँ लोगों में सूचना का अभाव है जिस कारण वह अपने मताधिकार से वंचित न रह पाए इस हेतु उन्हें चुनाव सम्बन्धित पम्पलेट बांटकर जागरूक किया गया।