कांग्रेस की नीतियों व सिद्धांतों को घर-घर तक पहुंचाएं
तोरपा कांग्रेस के तोरपा व रनिया प्रखंड के पंचायत अध्यक्षों की बैठक बुधवार को पार्टी कार्यालय में हुई। जिलाध्यक्ष रामकृणा चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बूथ स्तर की कमेटी को
तोरपा : कांग्रेस के तोरपा व रनिया प्रखंड के पंचायत अध्यक्षों की बैठक बुधवार को पार्टी कार्यालय में हुई। जिलाध्यक्ष रामकृष्णा चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बूथ स्तर की कमेटी को मजबूत करने पर बल दिया गया। जिलाध्यक्ष सहित जिला से आए सभी पदाधिकारियों ने पंचायत अध्यक्षों को बूथ स्तर की कमेटी के महत्व समझाते हुए उसे सशक्त बनाने का निर्देश दिया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष पुनीत हेमरोम ने सभी बूथ अध्यक्षों को कांग्रेस की नीति व सिद्धांत को हर घर तक पहुंचाने का निर्देश दिया। मौके पर तोरपा प्रखंड अध्यक्ष विनायक राय, रनियां अध्यक्ष जॉन कन्डुलना, बैजनाथ मुंडा, मसीह भेंगरा, नरेश कर, लाल सतेन्द्र नाथ शाहदेव, सुरेन्द्र गुप्ता, घिरना गुड़िया सहित कई कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।