भाजपा ने घरों में लगाए झंडे
खूंटी : भाजपा कार्यकर्ताओं ने दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मंगलवार को मेरा घर भाजपा का घर कार्यक्रम के तहत जिलेभर में घर-घर पहुंचकर लोगों को पार्टी की नीतियों से अव
खूंटी : भाजपा कार्यकर्ताओं ने दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मंगलवार को मेरा घर भाजपा का घर कार्यक्रम के तहत जिलेभर में घर-घर पहुंचकर लोगों को पार्टी की नीतियों से अवगत कराया। भाजपाइयों ने लोगों के घरों पर झंडा और स्टीकर लगाया। साथ ही केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों से भी अवगत कराया।
भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ महतो एवं भाजयुमो जिलाध्यक्ष सह वार्ड पार्षद अनूप कुमार साहू ने लोगों को पार्टी की नीतियों से अवगत कराते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार गरीबी और पिछड़ेपन को दूर करने में जुटी हुई है। शासन की मंशा समाज के आखिरी व्यक्ति तक के उत्थान की है तभी दीनदयाल जी का सपना साकार होगा। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से सभी को अवगत कराया। मौके पर प्रमुख रूप से भाजपा जिला महामंत्री विनोद नाग, युवा भारत के जिला प्रभारी योगेश कुमार मिश्रा, शिक्षा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, लीलू पाहन, लव चौधरी, आलोक साहू, आदित्य प्रसाद साहू, मनीष गुप्ता, कार्तिक राम, बालमुकुंद कश्यप एवं राजू गुप्ता आदि उपस्थित थे।