वन अराजपत्रित कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बने सज्जाद
खूंटी : झारखंड वन अराजपत्रित कर्मचारी संघ का गठन रविवार को खूंटी में किया गया। खूंटी
खूंटी : झारखंड वन अराजपत्रित कर्मचारी संघ का गठन रविवार को खूंटी में किया गया। खूंटी वन प्रमंडल कार्यालय परिसर में झारखंड वन अराजपत्रित कर्मचारी संघ का सम्मेलन एवं नए संघ का गठन किया गया। मुख्य अतिथि डीएफओ निरजंन प्रसाद देव एवं सहायक वन सरक्षक अर्जुन बड़ाईक, संघ के अध्यक्ष उमेश पाडेय, उपाध्यक्ष राजनारायण मिश्रा, महामंत्री नवीन कुमार की उपस्थित में खूंटी जिला वन अराजपत्रित संघ का गठन हुआ। इसमें सज्जाद अंसारी को अध्यक्ष बनाया गया। जिला मंत्री दयाशकर कुमार, उपाध्यक्ष विकास कुमार श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष मंगल केरकेट्टा, संयुक्त मंत्री रीता कोडियार को सर्वसम्मति से बनाया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के द्वारा गठित समिति को पूर्ण रूप से सहयोग करने का बात कही। राज्य अध्यक्ष उमेश पाडेय ने मनोनीत कर्मचारियों को अनुशासन में रहकर काम करने की सलाह दी। कार्यक्रम में नितेश कुमार, कमलेश्वर सिंह, विनोदानंद राय, दिनेश्वर राय, रंजीत सिंह, बलदेव मुंडा, संजय कुमार, अरविंद मुंडा, रूपा टूटी, देवकी देवी, वैदेही देवी, शशिभूषण सहाय, शिवेश कुमार, विनोद राम, सुधीर कुमार सिन्हा सहित कई उपस्थित थे। संचालन विकास श्रीवास्तव व धन्यवाद ज्ञापन सज्जाद अंसारी के द्वारा किया गया।