बादशाह गिरोह के छह सदस्य गिरफ्तार
कर्रा : एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा की गुप्त सूचना के आधार पर जिला पुलिस की छापामारी में बादशाह गिरोह
कर्रा : एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा की गुप्त सूचना के आधार पर जिला पुलिस की छापामारी में बादशाह गिरोह के छह अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इस संबंध में सोमवार को कर्रा थाना में प्रेसवार्ता कर एसडीपीओ तोरपा नाजिर अख्तर ने बताया कि बीते रविवार रात नौ बजे एसपी को गुप्त सूचना मिली कि कर्रा थाना क्षेत्र जलटंडा सेमरटोंगरी पहाड़ी के पास बादशाह गिरोह के कुछ अपराधी हथियार के साथ स्थानीय ठेकेदारों, व्यवसायियों को धमकाकर रंगदारी वसूलने की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर जलटंडा के समीप सेमरटोंगरी पहुंचकर छापामारी की गई। इसी क्रम में छह अपराधी भागने लगे, जिसे पुलिस बल द्वारा खदेड़कर पकड़ा गया। पकड़ाए अपराधियों के पास से दो देसी पिस्तौल (कट्टा), 315 बोर का तीन जिन्दा कारतूस एवं रंगदारी मांगने मे प्रयुक्त विभिन्न कंपनी के तीन मोबाइल सिम सहित अन्य सामान बरामद किया गया। सभी अपराधी खूंटी जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे बादशाह गिरोह के नाम पर क्षेत्र के ठेकेदारों व व्यवसायियों को जान मारने की धमकी देकर काफी समय से रंगदारी वसूलने का काम कर रहे हैं। छापामारी में शामिल एसडीपीओ तोरपा नाजिर अख्तर, थाना प्रभारी कर्रा उदय कुमार गुप्ता के अलावा कर्रा थाना के रिजर्व गार्ड शामिल थे।
----
ये हुए गिरफ्तार
एसडीपीओ ने कहा कि गिरफ्तार अपराधियों में सुरेश मुंडा पिता स्व. पहना मुंडा ग्राम चिरूहातु, अजीत ¨सह उर्फ बुधनाथ ¨सह पिता स्व. मोचन ¨सह ग्राम गम्हरिया मुरहू, विकास गोप पिता फुलचंद गोप ग्राम बिचना मुरहू, सुबोध महतो पिता राम महतो ग्राम बिचना मुरहू, घुरन प्रधान उर्फ पाकू पिता स्व. मोसो प्रधान ग्राम सिलादोन बरटोली व एतवा मुंडा उर्फ लोदरो पिता मणि मुंडा ग्राम सिलादोन बरटोली का रहने वाला है।