Move to Jagran APP

जल्द गिरफ्तार होंगे दुष्कर्म मामले के सभी आरोपी : डीआइजी

खूंटी : डीआइजी एवी होमकर ने सोमवार को एसपी कार्यालय में कोचांग दुष्कर्म घटना से संबंधित मामलों की जा

By JagranEdited By: Published: Mon, 25 Jun 2018 08:45 PM (IST)Updated: Mon, 25 Jun 2018 08:45 PM (IST)
जल्द गिरफ्तार होंगे दुष्कर्म मामले के सभी आरोपी : डीआइजी
जल्द गिरफ्तार होंगे दुष्कर्म मामले के सभी आरोपी : डीआइजी

खूंटी : डीआइजी एवी होमकर ने सोमवार को एसपी कार्यालय में कोचांग दुष्कर्म घटना से संबंधित मामलों की जांच के लिए पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस क्रम में छापामारी के लिए गई टीम की वस्तुस्थिति की जानकारी ली। इसके साथ ही इस घटना में घटना का मास्टरमांइड जॉन जुनास तिडू की जल्द से जल्द गिरफ्तारी का निर्देश दिया। बैठक के बाद मीडिया से बात करते डीआइजी ने कहा कि घटना के अनुसंधान पर इस बैठक में विशेष चर्चा हुई है। इसके साथ घटना में संलिप्त सभी आोरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। पुलिस टीम लगातार अड़की और कोचांग क्षेत्र में छापामारी कर रही है। वहीं, जॉन जुनास तिडू के बारे में कहा कि वहीं व्यक्ति इस दुष्कर्म की घटना का मास्टरमांइड है। उसने ही इस पूरे खेल को रचा है। पीड़िता ने उसकी फोटो को चिह्नित किया। उसी के बयान के आधार पर हम लोग जॉन जुनास की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रहे हैं। डीआइजी ने कहा कि इस घटना में जितने लोग संलिप्त होंगे, सभी की गिरफ्तारी जल्द से जल्द होगी। घटना में संलिप्त सभी आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की हमलोग प्रयास करेंगे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.