Move to Jagran APP

राष्ट्रस्तर पर उदाहरण बनेगा खूंटी जिला : अर्जुन मुंडा

स्थानीय नगर भवन में सोमवार को कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री सह स्थानीय सांसद अर्जुन मुंडा उपायुक्त शशि रंजन पूर्व सांसद कड़िया मुंडा तोरपा विधायक कोचे मुंडा व अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 09 Nov 2020 06:45 PM (IST)Updated: Mon, 09 Nov 2020 06:45 PM (IST)
राष्ट्रस्तर पर उदाहरण बनेगा खूंटी जिला : अर्जुन मुंडा
राष्ट्रस्तर पर उदाहरण बनेगा खूंटी जिला : अर्जुन मुंडा

खूंटी : स्थानीय नगर भवन में सोमवार को कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री सह स्थानीय सांसद अर्जुन मुंडा, उपायुक्त शशि रंजन, पूर्व सांसद कड़िया मुंडा, तोरपा विधायक कोचे मुंडा व अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

loksabha election banner

इस कार्यक्रम में खूंटी जिले के काफी संख्या में कृषकों ने भाग लिया। अतिथियों का स्वागत पौधा भेंट कर किया गया। कृषक गोष्ठी कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जिले के किसानों को अपने विचारों व समस्याओं को प्रस्तुत करने हेतु एक मंच प्रदान करना है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने किसानों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि किसान हमेशा ही सम्मान के प्रतीक रहे हैं। किसानों को समृद्ध करने का यह प्रयास हमारे जिले को समृद्ध करने की दिशा में सहायक है। बताया कि लगातार प्रयास किया जा रहा है कि किसानों की समस्या का समाधान करते हुए उन्हें विकसित करने की दिशा में कार्य करें। देश के किसानों को समृद्ध व उनके हित के लिए भारत सरकार प्रयासरत है। हमारा उद्देश्य है कि आने वाले समय में खूंटी जिले का एक भी किसान योजना के लाभ से वंचित ना रहने पाए। उन्होंने किसानों को प्रेरित करने के क्रम में कहा कि आज जिले के सभी किसान यह संकल्प लें की इस आधुनिक दौर में हम सभी अपने उज्ज्वल भविष्य की ओर सार्थक कदम बढ़ाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने उपायुक्त को निर्देशित किया कि किसानों के हित के लिए किए जाने वाले कार्यों का उचित अनुश्रवण व पर्यवेक्षण किया जाना चाहिए, ताकि हर स्तर पर बेहतर रूप से कार्यों का उचित क्रियान्वयन सम्भव हो सके।

-----

किसानों को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाना हमारा उद्देश्य

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त शशि रंजन ने कार्यक्रम के माध्यम से सभी किसानों को कल्याणकारी योजना का पूर्ण लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि देश के निर्माण में किसानों की भूमिका सर्वतुल्य है। जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि किसानों को लाभान्वित करने हेतु कृषि विभाग द्वारा धरातल पर बेहतर रूप प्रदान किए जाएं। उपायुक्त ने कहा कि किसानो को कई कारणों से खेती में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा तकनीकी खेती के सम्बन्ध में भी कार्य किए जा रहे है। छोटे और सीमांत किसानों को उनके निवेश और अन्य कृषि संबधित जरूरतों के लिए उपयोगी जानकारियां भी साझा की गईं। उन्होंने कहा कि इस दिशा में सप्लाई चेन को भी दुरुस्त किया जाएगा। साथ ही किसानों के लिए बीज की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि ग्राम स्तर के सभी समूहों को भी उन्नत खेती हेतु अग्रसर किया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि आज के समय की मांग है कि जल संचयन की पद्धति के साथ खेती के आधुनिक तरीकों को भी अपनाया जाए। इसी बात को ध्यान में रखकर जल शक्ति संरक्षण अभियान कृषि के लिए सहायक सिद्ध होगा।

---

सामूहिक प्रयासों से विकास को मिलेगी गति : कड़िया मुंडा

पूर्व सांसद कड़िया मुंडा ने अपने संबोधन में कहा कि हमारा देश कृषि प्रधान देश है। खूंटी जिले के किसानों की उन्नति के लिए लगातार सकारात्मक प्रयास किए जाने की आवश्यकता है। योजनाओं का पूर्ण लाभ उठाने के लिए आवश्यकता है कि जागरूक ²ष्टिकोण अपनाते हुए आगे आने की। किसानों की आय को दोगुना करने के साथ-साथ नए माध्यमों व साधनों से सशक्त जीवन का निर्माण किया जाना अति महत्वपूर्ण है। साथ ही सभी किसानों को प्रशासन से सहयोग लेते हुए उन्नत खेती की ओर कदम बढ़ाने हेतु प्रोत्साहित किया गया है। इसी कड़ी में तोरपा विधायक कोचे मुंडा ने कहा कि हर गांव के किसान भाई-बहन आत्मविश्वास व प्रबल इच्छशक्ति का दर्पण हैं। किसानों को सदैव ही प्रगति के पथ पर अग्रसर करने योजनाओं का उचित क्रियान्वयन अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसके लिए सभी को हर स्तर पर प्रयासरत रहने की आवश्यकता है, ताकि हमारे किसानों की समस्याओं का ससमय निराकरण सम्भव हो सके।

कृषक गोष्ठी कार्यक्रम के दौरान जिले के तोरपा प्रखंड के किसान रामाकांत साहू व खूंटी प्रखंड के भीम सिंह मुंडा ने अपने अनुभव साझा किए। साथ ही उन्नत खेती व नई तकनीक से लाभकारी प्रयासों की जानकारियां उपलब्ध कराई गईं। उप विकास आयुक्त अरुण कुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए किसानों को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.