रनिया में झामुमो के कार्यालय का उद्घाटन
झामुमो के कार्यालय का उदघाटन बुधवार को रनिया प्रखंड में किया गया। विधायक पौलुस सुरीन पूर्व डीसी व निवर्तमान सदस्य सम सोन सोय केंद्रीय सदस्य डेबिड भंजर एवं प्रखंड अध्यक्ष जयराम कंडुलना आदि थे।
रनिया : झामुमो के कार्यालय का उद्घाटन बुधवार को रनिया प्रखंड में किया गया। विधायक पौलुस सुरीन, पूर्व डीसी व निवर्तमान सदस्य समसोन सोय, केंद्रीय सदस्य डेविड भंजर एवं प्रखंड अध्यक्ष जयराम कंडुलना ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया।
मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक पौलुस सुरीन ने कहा कि अपना घर होकर भी हम बेगाने हो रहे हैं। वर्षों से वन भूमि में निवास करने वाले आदिवासी मूलवासी लोगों की जमीन को वर्तमान रघुवर सरकार अधिग्रहण कर निजी कंपनी को सौंपने की तैयारी में लगी है। झामुमो ने इसका पुरजोर विरोध किया है। वहीं सम सोनसोय ने आम जनता से संगठित होने की अपील की। इस बीच सुलेमान गुड़िया, उमल मुंडा, रबी तिलमी, रबी बड़ाईक, राफेल कोंगड़ी, रोयना कंडुलना ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। मौके पर एसटी मोर्चा के अध्यक्ष तुरतन होरो, उपाध्यक्ष रबी तिलमी, विलियम गुड़िया, नेल्सन कंडुलना, पीयूष गुड़िया, सुलेमान टोपनो, नेली दहंगा, बरदानी कंडुलना व मंजू सुरीन सहित अन्य कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद थे।