Move to Jagran APP

दिशोम गुरु के जन्मदिन पर मरीजों के बीच फल वितरित

जिला मुख्यालय खूंटी स्थित लोबीन बगान में झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला समिति द्वारा दिशोम गुरु शिबू सोरेन का 78वां जन्मदिवस बनाया गया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 11 Jan 2022 10:46 PM (IST)Updated: Tue, 11 Jan 2022 10:46 PM (IST)
दिशोम गुरु के जन्मदिन पर मरीजों के बीच फल वितरित
दिशोम गुरु के जन्मदिन पर मरीजों के बीच फल वितरित

जागरण संवाददाता, खूंटी : जिला मुख्यालय खूंटी स्थित लोबीन बगान में झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला समिति द्वारा दिशोम गुरु शिबू सोरेन का 78वां जन्मदिवस बनाया गया। इस अवसर पर केट काटा गया और दिशोम गुरु शिबू सोरेन की लंबी आयु की कामना किया गया। मौके पर झामुमो जिलाध्यक्ष जुबैर अहमद, गुलशन सिंह मुंडा, मगन मंजीत तिडु, भोला नाथलाल, मकसूद अंसारी, स्नेहलता कंडुलना, सुशील पाहन, उषा धान, हेमंत टोपनो, मोजिर अंसारी, अर्जुन मुंडा, राहुल केशरी समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

prime article banner

----

कर्रा में भी मना जन्मदिन

संसू, कर्रा : कर्रा में भी शिबू सोरेन का जन्मदिन धूमधाम से मना। इस दौरान अस्पताल में इलाजरत मरीजों के बीच केक व फल वितरण किया गया। इस अवसर पर झामुमो क्रीड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुशील पहान, मकसूद अंसारी, राहूल केशरी, महादेव मुंडा, कुलदीप टोपनो, अनुज मिश्रा के अलावे अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

----

रेफरल अस्पताल में बांटा फल व मास्क

संसू, तोरपा : शिबू सोरेन का 78वां जन्मदिन तोरपा में धूमधाम से मनाया गया। झामुमो अध्यक्ष अमृत हेमरोम की अध्यक्षता में तोरपा रेफरल अस्पताल में मरीजों व अस्पताल के कर्मचारियों के बीच मास्क व फल का वितरण किया गया। मौके पर सोहेल खान, फिरोज खान, रूबेन तोपनो, हेमंत गुप्ता, अमित स्वांसी, संजय यादव, कुर्बान खान सहित अन्य थे।

दिया नाश्ता का पैकेट

संसू, रनिया : झामुमो रनिया प्रखंड अध्यक्ष रोशन कंडुलना की अगुवाई में मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रनिया में 50 स्वास्थ्य कर्मी, मरीज व मजदूरों के बीच शिबू सोरेन के जन्मदिन पर नाश्ता का पैकेट का वितरण किया गया। मौके पर रनिया बीस सूत्री अध्यक्ष देवनाथ मघईया, उपाध्यक्ष बुलबुल चौधरी सहित झामुमो के अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.