बेड़ो में सादगी से हो रही है मां की पूजा
श्री श्री दुर्गा पूजा महासमिति बेड़ो के तत्वाधान में शारदीय नवरात्र का आयोजन महादानी मंदिर में किया गया है।
संसू, बेड़ो : श्री श्री दुर्गा पूजा महासमिति बेड़ो के तत्वाधान में शारदीय नवरात्र का आयोजन महादानी मंदिर परिसर स्थित दुर्गा मंदिर में किया गया है। इस वर्ष दुर्गा पूजा महासमिति द्वारा शक्ति की देवी मा दुर्गा की पूजा सादगी के साथ हो रही है। भीड़ का जुटान नहीं हो रहा है। पूजा स्थल पर भीड़ नियंत्रण की जिम्मेदारी समितियों को दी गई है। प्रखंड क्षेत्र गाव में हर साल पंडाल बनाए जाते थे, लेकिन कोरोना के कारण इस साल आयोजन पर प्रशासन ने पाबंदी लगा दी है। जिसके कारण दुर्गा पूजा स्थल पर इस बार पंडालों की सुंदरता देखने को नहीं मिल रही हैं। सामान्य तरीके से पंडालों में मा दुर्गा की प्रतिमा को स्थापित किया गया है। प्रखंड से लेकर गाव तक नवरात्र के सातवे दिन शुक्रवार को दुर्गा के कालरात्रि स्वरूप की पूजा हुई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मास्क पहनकर शारीरिक दूरी का पालन करते हुए पूजा-अर्चना की। फोटो . 1 बेड़ो दुर्गा बाड़ी में स्थापित मा दुर्गा की प्रतिमा तुको गांव में भी सादगी से हो रही पूजा
संसू, बेड़ो : प्रखंड के तुको गाव में एवरग्रीन दुर्गा पूजा महासमिति के तत्वावधान में दुर्गा मंदिर परिसर में इस वर्ष दुर्गा पूजा समिति द्वारा सादगी के साथ मा दुर्गा की पूजा की जा रही है। मंदिर को मनोहारी सजावट के साथ आकर्षक रंगीन लाइटिंग से सजाया गया है। देवी दुर्गा समेत अन्य देवताओं की प्रतिमा विराजमान है। मा भगवती की प्रतिमाओं में प्राण प्रतिष्ठा पूजन के बाद पट खुलते ही मा दुर्गा की प्रतिमा का दर्शन व पूजा.अर्चना के लिए भक्त पहुंच रहे हैं।