Move to Jagran APP

विकास को गति तभी मिलेगी जब ग्रामीण जागरूक होंगे : अर्जुन मुंडा

भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू में रविवार को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा खूंटी विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा एवं तमाड़ विधायक विकास मुंडा ने बिरसा ओड़ा में स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

By JagranEdited By: Published: Sun, 15 Nov 2020 07:37 PM (IST)Updated: Sun, 15 Nov 2020 07:37 PM (IST)
विकास को गति तभी मिलेगी जब ग्रामीण जागरूक होंगे : अर्जुन मुंडा
विकास को गति तभी मिलेगी जब ग्रामीण जागरूक होंगे : अर्जुन मुंडा

खूंटी : भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू में रविवार को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, खूंटी विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा एवं तमाड़ विधायक विकास मुंडा ने बिरसा ओड़ा में स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

loksabha election banner

मौके पर अर्जुन मुंडा ने बिरसा मुंडा के वंशजों व ग्रामीणों से मुलाकात भी की। इस दौरान ग्रामीणों ने आदिवासी रीति-रिवाज से भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा की पूजा-अर्चना की। इसके पश्चात भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। ग्रामीणों से वार्ता के दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बिरसा मुंडा एक ऐसे स्वतंत्रता सेनानी थे, जिन्होंने आम आदमी की पहचान से ऊपर उठकर भगवान का संबोधन प्राप्त किया। साथ ही उन्होंने कहा कि विकास इन सुदूरवर्ती क्षेत्रों तक भी पहुंच चुका है। मौके पर उन्होंने बताया कि झारखंड में भगवान बिरसा मुंडा की स्मृति में विशाल संग्रहालय का निर्माण कराया जा रहा है, जिसमें झारखंड के वीर सपूतों और वीर शहीदों की स्मृति गाथा को सहेजने का कार्य किया जा रहा है। झारखंड में बन रहे संग्रहालय से आने वाली पीढ़ी को भी वीर सपूतों की गौरव गाथा को जानने समझने का मौका मिलेगा। उन्होंने ग्रामीणों का उत्साहवर्धन करने के क्रम में कहा कि विकास को गति तभी मिलेगी, जब ग्रामीण जागरूक होकर सामने आएंगे। यही भगवान बिरसा मुंडा को सच्ची श्रद्धांजलि होगी और धरती आबा का सपना साकार होगा।

-------

केंद्रीय मंत्री के उलिहातू से रवाना होते ही विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा और विकास मुंडा उलिहातु पहुंचे। दोनो विधायकों ने बिरसा मुंडा का श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। मौके पर नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि उलिहातू के बिरसा मुंडा ने ब्रिटिश हुकूमत को हिला दिया था। बिरसा के आंदोलन के बल पर सीएनटी एक्ट बना। देश की आजादी के बाद भी बिरसा के जन्मदिन को शुभ मानकर झारखंड अलग राज्य बना। यहीं से शुरू हुए आंदोलन के बल पर आदिवासी सरना कोड को विधानसभा में पास किया गया।

वहीं तमाड़ विधायक विकास मुंडा ने कहा कि यह उनके लिए गर्व की बात है कि उनके विस क्षेत्र में उलिहातू है। उन्होंने कहा कि यहां आने से प्रेरणा मिलती है। भगवान बिरसा के गांव की माटी ऊर्जा की स्रोत है।

--

रास करम अखरा का किया उद्घाटन

दोनों विधायकों ने संयुक्त रूप से उलिहातू और गेरने गांवों में सोहराय पर्व के मौके पर बनाये गए रास करम अखरा का उद्घाटन किया। गेरने गांव में अखरा पूजा में भी विधायक शामिल हुए। इसके बाद लगभग 15 मिनट तक ग्रामीणों के साथ मिलकर दोनों विधायक नाचते-गाते रहे। जिससे ग्रामीणों में सोहराय की खुशियां दोगुनी हो गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.