Move to Jagran APP

दो अक्टूबर तक झारखंड हो जाएगा पूर्ण रूप से ओडीएफ: सीएम

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा है। भगवान बिरसा मुंडा ने देश के लिए अपनी जान की कुर्बानी दे दी। लेकिन आप लोगों को जान नहीं देना है, लोगों को जीना सिखाना है।

By Sachin MishraEdited By: Published: Mon, 24 Sep 2018 01:34 PM (IST)Updated: Mon, 24 Sep 2018 06:59 PM (IST)
दो अक्टूबर तक झारखंड हो जाएगा पूर्ण रूप से ओडीएफ: सीएम
दो अक्टूबर तक झारखंड हो जाएगा पूर्ण रूप से ओडीएफ: सीएम

जागरण संवाददाता, खूंटी। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा गांधी जयंती के अवसर पर इस दो अक्टूबर को झारखंड पूर्ण रूप से ओडीएफ हो जाएगा। वे सोमवार को खूंटी के दतिया गांव में स्वच्छता सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित चौपाल के दौरान लोगों से कही। उन्होंने लोगों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया। साथ ही, हाथ में झाड़ू लेकर दतिया गांव में सफाई अभियान चलाया। तेज धूप के बाद भी चौपाल में बड़ी संख्या में जल सहिया, स्वयं सहायता समूह और आम लोगों ने भाग लिया। जल सहिया उषा देवी, जुबैदा खातून, दिलेश्वरी देवी आदि ने शौचालय निर्माण में हो रही परेशानी के बारे में और अपने मानदेय के बारे में भी मुख्यमंत्री रघुवर दास से बात की। साथ ही, उनलोगों ने अपनी खुद की पहचान के लिए ड्रेस की भी मांग की।

loksabha election banner

चौपाल में उपस्थित सभी की बातों को सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा है। भगवान बिरसा मुंडा ने देश के लिए अपनी जान की कुर्बानी दे दी। लेकिन आपलोगों को जान नहीं देना है, लोगों को जीना सिखाना है। उन्होंने कहा कि जल सहिया का कार्य देश सेवा का कार्य है। सेवा का कोई मूल्य नहीं होता और सेवा से बड़ा कोई काम नहीं होता है। सीएम ने कहा कि सिर्फ सरकार के भरोसे गांव का विकास संभव नहीं है। जनसहभागिता से ही गांव का विकास हो सकता है। आने वाले दो अक्टूबर को झारखंड पूर्ण रूप से ओडीएफ हो जाएगा। वर्तमान में 86 फीसद शौचालय निर्माण का कार्य पूरा हो गया है। शेष 14 फीसद शौचालय निर्माण दो अक्टूबर तक पूरा हो जाएगा।

खूंटी के दतिया में स्वच्छ्ता ही सेवा कार्यक्रम में मंच पर बैठे सीएम रघुवर दास व अन्य।

सीएम ने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विकास योजनाओं की भी जानकारी दी। कार्यक्रम को सांसद कडि़या मुंडा, ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा सहित कई लोगों ने संबोधित किया। कार्यक्रम से पूर्व सीएम ने दतिया गांव स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.