मंत्री ने बिरसा स्टेच्यू निर्माण कार्य का निरीक्षण किया
संवाद सूत्र बुंडू बुंडू के प्रधान नगर एदलहातू में बन रहे भगवान बिरसा मुंडा की 150 फीट गगनचु
संवाद सूत्र, बुंडू : बुंडू के प्रधान नगर एदलहातू में बन रहे भगवान बिरसा मुंडा की 150 फीट गगनचुंबी प्रतिमा निर्माण कार्य का मंत्री रामचंद्र सहिस ने निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि अपने संबोधन में कहा कि भगवान बिरसा की यह स्टेच्यू भारतवर्ष ही नहीं पूरे विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमाओं में से एक है। इस प्रतिमा के बनने से इस क्षेत्र की महत्ता और अधिक बढ़ जाएगी। इस मौके पर आजसू के केन्द्रीय प्रवक्ता श्री देवशरण भगत, भूमिदाता श्री रामदुर्लभ सिंह मुंडा, विजय सिंह मानकी, वुंडू नगर उपाध्यक्ष सुनिल जायसवाल, आजसू खूंटी जिला अध्यक्ष श्रीमति सुधा मुंडू , बुंडू प्रमुख परमेश्वरी साडिल, जिला सचिव दिलीप साहू, बुंडू प्रखंड प्रभारी हरिहर महतो, जगदीश गुप्ता, अड़की के पूर्व उपप्रमुख केशव महतो, प्रताप मुंडा, दुबराज सिंह महतो, दुती कृष्ण मुंडा, शशिभूषण सिंह मुंडा, रमेश भगत, मुखिया देवचरण सिंह, कालीपद महतो, धनेश्वर महतो ए शक्तिपद महतो सहित सैकड़ों नेता मौजूद थे ।