Move to Jagran APP

विकास कार्यो के लिए अनुश्रवण-पर्यवेक्षण प्रखंडवार पदाधिकारी नामित

उपायुक्त शशि रंजन ने जिले के सर्वागीण विकास को लेकर योजनाओं के अनुश्रवण व पर्यवेक्षण के लिए प्रखंडवार पदाधिकारी नामित किए जाएंगे।

By JagranEdited By: Published: Wed, 22 Jul 2020 09:23 PM (IST)Updated: Wed, 22 Jul 2020 09:23 PM (IST)
विकास कार्यो के लिए अनुश्रवण-पर्यवेक्षण प्रखंडवार पदाधिकारी नामित
विकास कार्यो के लिए अनुश्रवण-पर्यवेक्षण प्रखंडवार पदाधिकारी नामित

खूंटी : उपायुक्त शशि रंजन ने जिले के सर्वागीण विकास को लेकर योजनाओं के अनुश्रवण व पर्यवेक्षण के लिए प्रखंडवार पदाधिकारियों को नामित किया है। डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले में सर्वागीण विकास के लिए यह आवश्यक है कि विकास के प्रमुख सूचकाक यथा स्वास्थ्य, शिक्षा, बाल विकास, पेयजल आदि व अन्य फ्लैगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन का सतत अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी अपने प्रखंड का सप्ताह में एक बार निश्चित रूप से निरीक्षण करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि विभिन्न योजनाओं में प्रगति का मानक उच्च स्तर पर बना रहे। डीसी शशि रंजन ने कहा कि समस्याओं को प्रखंडस्तर पर निष्पादित करने का प्रयास करें। अलग-अलग प्रखंडों के लिए नामित पदाधिकारी इस प्रकार है। खूंटी प्रखंड के लिए निदेशक जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, जिला अभियंता जिला परिषद, जिला मत्स्य पदाधिकारी एवं जिला समन्वयक पंचायती राज को नामित किया गया है। कर्रा प्रखंड के लिए जिला पंचायत राज पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता लघु सिंचाई प्रमंडल, जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला पशुपालन पदाधिकारी, तोरपा प्रखंड के लिए सत्यवीर रजक कार्यपालक दंडाधिकारी, कार्यपालक अभियंता लघु सिंचाई प्रमंडल, जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला पशुपालन पदाधिकारी, मुरहू प्रखंड के लिए अनुमंडल पदाधिकारी हेमंत सतीए कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला नियोजन पदाधिकारी को नामित किया गया है। इसी प्रकार अड़की प्रखंड के लिए अपर समाहर्ता, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, डीपीएम जेएसएलपीएस मनीष कुमार, परियोजना पदाधिकारी डीआरडीए, रनिया प्रखंड के लिए भूमि सुधार उप समाहर्ता, कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल देवनारायण सिंह बड़ाईक, प्रबंधक उद्योग विभाग, नवीन कुमार कौशल विकास को नामित किया गया है।

loksabha election banner

----

नामित अधिकारियों ने किया प्रखंडों का दौरा

प्रखंडवार नामित पदाधिकारियों ने अपने-अपने प्रखंडों का दौरा किया। भ्रमण के दौरान वहा के प्रखंड विकास पदाधिकारी उपस्थित थे। मुरहू प्रखंड की कोड़ाकेल पंचायत में अनुमंडल पदाधिकारी हेमंत सती ने कल्याणकारी योजनाओं का निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा की। अपर समाहर्ता द्वारा अड़की प्रखंड की तोडाग पंचायत, निदेशक डीआरडी द्वारा खूंटी प्रखंड की मुरही पंचायत, रनिया प्रखंड में भूमि सुधार उप समाहर्ता द्वारा खाटखुरा पंचायत, कर्रा प्रखंड में जिला पंचायती राज पदाधिकारी द्वारा गोविंदपुर पंचायत एवं तोरपा प्रखंड में सत्यवीर रजक द्वारा उकड़ीमाड़ी पंचायत में विकास कायरें का निरीक्षण किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.