Move to Jagran APP

रनिया की सरबो घाटी में आटो पलटा, महिला की मौत

रनिया की सरबो घाटी में गुरुवार को आटो पलटने से एक महिला की मृत्यु हो गई। मृतका कुलाप गांव की रहने वाली 40 वर्षीय मरसा सोय है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 15 Apr 2021 07:26 PM (IST)Updated: Thu, 15 Apr 2021 07:26 PM (IST)
रनिया की सरबो घाटी में आटो पलटा, महिला की मौत
रनिया की सरबो घाटी में आटो पलटा, महिला की मौत

रनिया : रनिया की सरबो घाटी में गुरुवार को आटो पलटने से एक महिला की मृत्यु हो गई। मृतका कुलाप गांव की रहने वाली 40 वर्षीय मरसा सोय है। महिला जनवितरण प्रणाली की दुकान में अनाज लेने आई थी। अनाज लेने के बाद वह एक आटो में सवार होकर अपने घर कुलाप जा रही थी। आटो पलटने के बाद आटो में सवार दो अन्य लोग भी घायल हो गए। घायलों में कुलदीप बडिग व अनीता बडिग है। दोनों बानो थाना के तिलमिग बेडा के रहने वाले है। अनीता बडिग घटना के बाद पूरी तरह से जख्मी हो गई है। उनका बाई जांघ टूट गई है। वहीं, घटना में कुलदीप को मामूली चोटे आई हैं। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही रनिया प्रखंड झारखंड मुक्ति मोर्चा के उपाध्यक्ष जिब्राइल मियां ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रनिया पहुंचाया। यहां इलाज के क्रम में मरसा सोय ने दम तोड़ दिया। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही झारखंड मुक्ति मोर्चा के युवा नेता सुदीप गुडिया और रनिया के उप प्रमुख नेली डहंगा ने मृतक के स्वजन से मिलकर ढांढस बंधाया। मृत महिला के शव को रनिया थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खुंटी भेज दिया है। इसी स्थान पर चार दिन पहले भी आटो पलटने से एक व्यक्ति की घटना स्थल पर और दो लोगों की इलाज के दौरान मृत्यु हुई थी। रनिया सोदे सड़क पर इसी स्थान पर आए दिन दुर्घटनाएं घटती रहती हैं। फिर भी जिला प्रखंड प्रशासन द्वारा दुर्घटना रोकने के कुछ नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों ने प्रखंड प्रशासन से यहां पर ब्रेकर लगाने या तो कोई ऐसा चिह्न लगाने की मांग कर रहे हैं, ताकि चालक सतर्क होकर वाहन चलाएं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.