Move to Jagran APP

Khunti, Lok Sabha Election 2019: कुछ लोगों को देश के भविष्य की चिंता नहीं : अर्जुन मुंडा

Lok Sabha Election 2019. खूंटी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा ने कहा है कि देश प्रगति कर रहा है लेकिन कुछ पार्टियां इसे कर्ज में डुबाने का षडयंत्र रच रही हैं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sat, 04 May 2019 01:19 PM (IST)Updated: Sat, 04 May 2019 01:19 PM (IST)
Khunti, Lok Sabha Election 2019: कुछ लोगों को देश के भविष्य की चिंता नहीं : अर्जुन मुंडा
Khunti, Lok Sabha Election 2019: कुछ लोगों को देश के भविष्य की चिंता नहीं : अर्जुन मुंडा

खूंटी, जेएनएन। Lok Sabha Election 2019 - राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं खूंटी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा ने कहा है कि देश प्रगति कर रहा है लेकिन कुछ पार्टियां इसे कर्ज में डुबाने एवं घपले-घोटाले करने का षडयंत्र रच रही हैं। यह चुनाव देश का भविष्य तय करेगा। अर्जुन मुंडा खूंटी में एक रैली को संबोधित कर रहे थे।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि 2014 में आजादी के बाद पहली बार केंद्र में गैर कांग्रेस की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनी। इस सरकार के कार्यकाल में तेजी से विकास हो रहा है लेकिन कुछ लोग भ्रांतियां पैदा कर सीधे-सादे लोगों को बरगला रहे हैं और उनका वोट हासिल करना चाहते हैं। यह उनकी ओछी मानसिकता है। देश के भविष्य की उनको तनिक भी चिंता नहीं है। उनके पास विकास की कोई योजना भी नहीं है।

उन्होंने कहा कि भाजपा जनजातीय लोगों की व्यवस्था, परंपरा एवं प्रशासन बनाए रखने की पक्षधर रही है। लेकिन, सीएनपीटी एवं एसपीटी में संशोधन का प्रस्ताव लाने वाले लोग ही आज भ्रम पैदा कर रहे हैं। पत्थलगड़ी कर कुछ विरोधियों ने लोगों को भड़काने का काम किया है। मैं आश्वस्त करना चाहता हूं कि इस मामले में किसी भी निर्दोष को दंड नहीं मिलेगा।

जनजातीय परंपरा, पहचान, संस्कृति पर आक्रमण करने वालों को बेनकाब करने का काम करुंगा। उन्होंने कहा कि यहां के लोगों के लिए हर समय उपलब्ध रहूंगा एवं क्षेत्र के लोगों के बेहतर भविष्य तथा विकास के लिए सदैव तत्पर रहूंगा। मौके पर सांसद कडिय़ा मुंडा ने कहा कि देश को बांटने वाले ही आज कह रहे हैं कि भाजपा देश बांट देगी। ऐसे छल-कपट वाले लोगों से सावधान रहने की जरूरत है।

मंगल पांडेय ने मोदी के हाथ मजबूत करने के लिए मांगा समर्थन

झारखंड भाजपा के प्रभारी मंगल पांडेय ने उपस्थित लोगों से नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करने के लिए समर्थन मांगा। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार चलती रहे, इसके लिए अर्जुन मुंडा को यहां से विजयी बनाना जरूरी है। दुश्मनों को जवाब देने के लिए नरेंद्र मोदी की सरकार ने सर्जिकल एवं एयर स्ट्राइक की। इससे हमारा सीना गर्व से चौड़ा हुआ है। ऐसी ही मजबूत सरकार की जरूरत है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.