Move to Jagran APP

देखरेख के अभाव में बेकार हुआ वर्षा मापक यंत्र

अड़की : प्रखंड कार्यालय में लगाया गया वर्षा मापक यंत्र देखरेख अभाव में जंक खा रहा है। इससे यह बे

By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Sep 2018 06:22 PM (IST)Updated: Sun, 23 Sep 2018 06:22 PM (IST)
देखरेख के अभाव में बेकार हुआ वर्षा मापक यंत्र
देखरेख के अभाव में बेकार हुआ वर्षा मापक यंत्र

अड़की : प्रखंड कार्यालय में लगाया गया वर्षा मापक यंत्र देखरेख अभाव में जंक खा रहा है। इससे यह बेकार हो गया है। यह यंत्र इंडियन मेट्रोलॉजिकल विभाग द्वारा लगाया गया था। यह पूर्ण रूप से स्वचालित यंत्र है। रेन गेज और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र द्वारा इसे लगाया गया गया। वेदर स्टेशन देखरेख नहीं होने के कारण पूर्ण रूप से बेकार हो गई है। इसके उपकरण को जंगल, झाड़ियों और पेड़ की डालियों ने पूरी तरह से आगोश में ले लिया है। झाड़िया इतनी घनी है कि देखने पर भी पता नहीं चलता है कि इतने कीमती यंत्र इसके अंदर है। लापरवाही के कारण लावारिस स्थिति में पड़े लाखों रुपयों की लागत से बने ऑटोमेटिक रेन गेज और ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन से क्षेत्र में वर्षा की मात्रा, तापमान, हवा की गति एवं दिशा आर्दता मौसम संबंधी जानकारी प्राप्त होती थी। स्थानीय लोगों के अनुसार पाच साल पहले भारत सरकार द्वारा यहा पर केंद्र की स्थापना की गई थी। जो कुछ दिनों बाद बंद हो गई।

prime article banner

-----

क्या कहा किसानों ने

प्रखंड क्षेत्र के किसान बुंदिराम मुंडा, सोमा मुंडा, भेंगरा पूर्ति ने बताया कि बीते पाच साल पहले यहा पर यह यंत्र लगा था। उस समय हम लोगों को खुशी हुई कि मौसम की जानकारी मिलेगी, लेकिन कुछ ही दिनों बाद यह बंद हो गया।

---------

क्या कहा मौसम वैज्ञानिक ने

राची मौसम विभाग में पदस्थापित इसके शर्मा ने बताया कि कुछ तकनीकी खराबी आ गई है। इस कारण यह यंत्र बंद है। रांची से अभी काम चल रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.