जिले में मिले 81 संक्रमित, 37 हुए स्वस्थ
जिले में मंगलवार को 81 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। इन 81 संक्रमितों में सर्वाधिक 62 संक्रमित कर्रा प्रखंड के हैं।
By JagranEdited By: Published: Tue, 08 Sep 2020 09:40 PM (IST)Updated: Wed, 09 Sep 2020 06:25 AM (IST)
खूंटी : जिले में मंगलवार को 81 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। इन 81 संक्रमितों में सर्वाधिक 62 संक्रमित कर्रा प्रखंड के हैं। इसके अतिरिक्त अड़की प्रखंड का एक, खूंटी के 10, तोरपा के तीन, मुरहू प्रखंड के पांच संक्रमित हैं। इन्हें मिलाकर जिले में अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 995 हो गई है। यह जानकारी सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि डेडीकेटेड कोविड अस्पताल में भर्ती 37 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। मंगलवार को इन सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। इन्हें मिलाकर अब तक जिले में 699 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में 290 सक्रिय मरीज हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें