खूंटी में मिले छह कोरोना पॉजिटिव, 19 संक्रमित हुए स्वस्थ
मंगलवार को जिला में छह नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। इन छह संक्रमितों में दो खूंटी दो कर्रा एक तोरपा और एक अड़की प्रखंड का है। यह जानकारी सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार ने दी।
By JagranEdited By: Published: Tue, 11 Aug 2020 11:10 PM (IST)Updated: Wed, 12 Aug 2020 06:15 AM (IST)
खूंटी : मंगलवार को जिला में छह नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। इन छह संक्रमितों में दो खूंटी, दो कर्रा, एक तोरपा और एक अड़की प्रखंड का है। यह जानकारी सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि एरेंडा स्थित डेडीकेटेड कोविड अस्पताल में भर्ती 19 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। मंगलवार को निगेटिव रिपोर्ट आने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इन्हें मिलाकर जिले में स्वस्थ होने वाले संक्रमितों की संख्या 74 हो गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें