जिले में मिले 48 संक्रमित, आठ हुए स्वस्थ
जिले में गुरुवार को 48 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। इन 48 संक्रमितों में छह खूंटी के हैं। इसके अतिरिक्त अड़की के 23 और तोरपा प्रखंड के 19 संक्रमित हैं।
By JagranEdited By: Published: Fri, 04 Sep 2020 08:45 PM (IST)Updated: Sat, 05 Sep 2020 06:22 AM (IST)
खूंटी : जिले में गुरुवार को 48 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। इन 48 संक्रमितों में छह खूंटी के हैं। इसके अतिरिक्त अड़की के 23 और तोरपा प्रखंड के 19 संक्रमित हैं। इन्हें मिलाकर जिले में अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 828 हो गई है। यह जानकारी सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि डेडीकेटेड कोविड अस्पताल में भर्ती आठ संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। शुक्रवार को इन सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। इन्हें मिलाकर अब तक जिले में 564 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में 275 सक्रिय मरीज हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें