शुक्रवार को खूंटी में मिले 41 संक्रमित
जिले में शुक्रवार को 41 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। इनमें 10 की रिपोर्ट ट्रूनेट जांच में आई है। ये सभी संक्रमित खूंटी शहर के हैं। वहीं 31 की रिपोर्ट एंटीजन जांच में आई है।
खूंटी : जिले में शुक्रवार को 41 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। इनमें 10 की रिपोर्ट ट्रूनेट जांच में आई है। ये सभी संक्रमित खूंटी शहर के हैं। वहीं 31 की रिपोर्ट एंटीजन जांच में आई है। इसमें 22 वही पुलिसकर्मी हैं जो एरंडा से यहां शिफ्ट किए गए थे। जबकि नौ खूंटी थाने के हैं। इन्हें मिलाकर अब जिले में संक्रमितों की संख्या 359 हो गई है। यह जानकारी सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार ने दी। सिविल सर्जन ने बताया कि डेडीकेटेड कोविड अस्पताल में भर्ती छह संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। शुक्रवार को इन सभी छह संक्रमितों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें कोविड अस्पताल से कोविड सेंटर में शिफ्ट कर दिया गया। वर्तमान में सक्रिय मरीजों की संख्या 297 है।