25 गाय के साथ चार गो-तस्कर गिरफ्तार
अड़की पुलिस ने जोजोहातू गांव स्थित कैनाल रोड से 25 गाय के साथ चार गो-तस्कर को गिरफ्तार किया है। कड़ी पूछताछ के बाद तस्करों को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में मोहम्मद दानिश पिता मोहम्मद नसीम मोहम्मद तैय्यब पिता स्वर्गीय मोहम्मद मूसा कुरैशी दोनों साकिन कांटा टोली थाना लोअर बाजार जिला रांची के निवासी है। जबकि मोहम्मद तनवीर
अड़की : पुलिस ने जोजोहातू गांव स्थित कैनाल रोड से 25 गाय के साथ चार गो-तस्कर को गिरफ्तार किया है। कड़ी पूछताछ के बाद तस्करों को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में मोहम्मद दानिश (पिता मोहम्मद नसीम), मो. तैय्यब (पिता स्व. मोहम्मद मूसा कुरैशी) दोनों रांची के कांटाटोली थानांतर्गत लोअर बाजार निवासी हैं। जबकि मोहम्मद तनवीर आलम (पिता मोहम्मद समसुल हक) ग्राम गढ़टोली, शांति नगर थाना सदर जिला रांची का रहने वाला है और आरोपी मो. शाहिद (पिता हाजी सुलेमान) हजारीबाग जिले के सदर थानांतर्गत ग्राम आजाद रोड का रहने वाला है। अड़की थाना में पशु क्रूरता निवारण अधिनियम तथा 12 झारखंड राज्य गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर रात सलगाडीह की तरफ से कैनल रोड के रास्ते 25 गायों को चारों आरोपित लाठी डंडे से हांकते हुए रांची ले जा रहे थे। तभी ग्रामीणों को आभास हुआ कि सभी गाय अवैध रूप से तस्करी करने के लिए बाहर ले जायी जा रही है। इसके बाद ग्रामीणों ने तस्करों को रोका और फिर घटना के बारे पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए सभी आरोपितों को पकड़कर पूछताछ कर जेल भेज दिया। साथ ही जब्त किए गए सभी पशुओं को जिम्मेनामा लिखवाकर पुलिस ने ग्रामीणों के हवाले कर दिया।